बॉलीवुड

लालच भरी नजरों से केक को घूर रहा ये बच्चा अब है बॉलीवुड का बड़ा हीरो, बीवी भी है टॉप हीरोइन

आपको फिल्में देखने में मजा आता है तो फिर आप अपने पसंदीदा सितारों को भी पहचानते ही होंगे। वैसे फिल्मों में उनको पहचान लेना कोई बड़ी बात तो नहीं है। मजा तो तब है जब आप उनको उनकी बचपन की तस्वीरों में पहचान सके। तभी आप सही मायने में फिल्मों के शौकीन कहे जाएंगे।

इसी वजह से हम आपके लिए एक चैलेंज लेकर आए हैं। इस फोटो में दिख रहे बच्चे को क्या आप पहचान सके हैं। जो बच्चा केक को लालच भरी नजरों से घूर रहा है। उसके बगल में उसकी दीदी भी खड़ी है जो मुस्करा रही है। ये बॉलीवुड का बहुत बड़ा हीरो है और इसका नाम तो आपकी जुबान पर रटा होगा। अगर आप नहीं पहचान सके तो हम बता देते हैं।

ये है वो हीरो

लालच भरी नजरों से केक को घूरने वाला ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का सुपर स्टार रणवीर सिंह हैं। जी हां रणवीर सिंह की ही ये बचपन की फोटो है जिसको उनकी बड़ी बहन ने उनके बर्थडे पर पोस्ट किया था। इस फोटो में वो बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं और केक खाने के लिए लालायित दिख रहे हैं।

रणवीर सिंह फिल्मी दुनिया का उभरता नाम हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसके बाद लोग उनकी मिसालें देना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कुछ ही समय में फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बना ली। हालांकि इसके लिए उनको काफी मेहनत भी करनी पड़ी लेकिन सफलता उनके हाथ लग गई।

दीपिका पादुकोण से की है शादी

रणवीर सिंह शादीशुदा हैं और उन्होंने दीपिका पादुकोण से शादी की है। दीपिका भी बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं। दोनों ही एक दूसरे को पहले से जानते थे और डेट कर रहे थे। दीपिका के कई ब्रेकअप हो चुके थे और वो प्यार में धोखा भी खा चुकी थीं। हालांकि रणवीर सिंह उनका भरोसा जीतने में कामयाब रहे और वो दीपिका के जीवनसाथी बन गए।

दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों साथ हैं। दोनों फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। खासकर बाजीराव मस्तानी फिल्म में तो दोनों के काम को खूब सराहा गया था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते हैं।

मुंबई में जन्मे हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के बचपन की बात करें तो वो मुंबई में ही जन्मे हैं। 6 जुलाआ 1985 को उनका जन्म हुआ था। रणवीर शुरू से ही हीरो बनने का सपना देखते थे लेकिन बाद में उनको लगने लगा कि एक्टिंग करना उनके बस की बात नहीं है। हालांकि बाद में विदेश में पढ़ाई के दौरान एक बार फिर वो एक्टिंग की ओर मुड़ गए।

बैंड बाजा बारात फिल्म से उनके करियर को उड़ान मिली। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रासलीला, बाजीराव मस्तानी से लेकर फिल्म 83 तक उनके करियर की बेजोड़ फिल्में हैं। रणवीर के पास अब कई बड़े बजट की फिल्में हैं और वो जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

Back to top button