बॉलीवुड

ब्रेकअप के सालों बाद जब अवॉर्ड शो में एक दूसरे से टकरा गए थे ऐश्वर्या-विवेक, हालत हो गयी थी ऐसी

साल 1994 में विश्व सुंदरी (मिस वर्ल्ड) का ख़िताब अपने नाम करने के बाद ऐश्वर्या राय ने हिंदी सिनेमा में कदम रखने की योजना बनाई थी। विश्व सुंदरी बनने के बाद जल्द ही फ़िल्मी दुनिया में उन्होंने कदम रख दिए थे। उनके फ़िल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय सिनेमा से हुई थी। हालांकि फिर उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काम किया।

aishwarya rai

देखते ही देखते ऐश्वर्या राय हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अदाकाराओं में शुमार हो गईं। वहीं उनकी ख़ूबसूरती का तो किसी के पास भी कोई जवाब नहीं है। ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती हैं। ऐश्वर्या अपनी अदाकारी, डांस और ख़ूबसूरती के अलावा अपने लव अफेयर्स को लेकर भी ख़ूब सुर्ख़ियों में रही हैं।

aishwarya rai

ऐश्वर्या का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा है। उनका सबसे चर्चित और विवादित अफ़ेयर अभिनेता सलमान खान के साथ रहा है। ऐश्वर्या जब सलमान खान से अलग हुई थी तब इस मुश्किल समय में उनका सहारा बने थे अभिनेता विवेक ओबेरॉय। विवेक और ऐश्वर्या के रिश्ते की भी काफी चर्चाएं हुई थी हालांकि ऐश्वर्या और विवेक का भी बाद में ब्रेकअप हो गया था।

aishwarya rai and vivek oberoi

जब विवेक ऐश्वर्या राय के साथ इश्क लड़ा रहे थे तो यह बात ऐश्वर्या के पूर्व प्रेमी सलमान को पसंद नहीं आई। बताया जाता है कि ऐसे में एक दिन सलमान ने विवेक को फोन किया था और उन्हें काफी धमकी दी थी।

विवेक ने भी सलमान को सबक सिखाते हुए उनके ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंसें आयोजित कर मीडिया को उनके और सलमान के बीच हुई सभी बातों की जानकारी दे दी हालांकि इसका नुकसान विवेक को ही झेलना पड़। विवेक द्वारा उठाया गया यह कदम अभिनेत्री को पसंद नहीं आया और ऐश्वर्या ने विवेक से भी ब्रेकअप कर लिया।

aishwarya rai and vivek oberoi

इस बात से हर कोई वाकिफ़ है कि विवेक संग रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या की नजदीकियां अभिनेता अभिषेक बच्चन संग बढ़ी थी। दोनों फिल्म के सेट पर एक दूजे को दिल दे बैठे थे। कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने धूमधाम से अप्रैल 2007 में शादी कर ली थी। वहीं विवेक साल 2010 में प्रियंका अल्वा संग शादी के बंधन में बंध गए थे। ऐश्वर्या और विवेक दोनों अपनी-अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके थे।

 aishwarya rai and vivek oberoi

ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और विवेक का रिश्ता ठीक नहीं रहा। दोनों एक दूजे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं और न ही दोनों ने एक दूसरे से बातचीत की। हालांकि ब्रेकअप के कई सालों बाद दोनों का एक अवॉर्ड शो के दौरान आमना-सामना हो गया था। दोनों बैठे भी एक दूसरे के बेहद करीब थे।

 aishwarya rai and vivek oberoi

बता दें कि एक अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या अपने ससुर और दिग्गज़ अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ पहुंची थीं। वहीं अवॉर्ड शो में मंच पर विवेक ने प्रस्तुति दी थी। तब पहली ही लाइन में ऐश्वर्या और अमिताभ बैठे हुए थे। ऐसे में ऐश्वर्या और विवेक का आमना-सामना होना लाजिमी था।

aishwarya rai and vivek oberoi

जैसे ही विवेक मंच पर आए और ऐश्वर्या की नज़र उन पर पड़ी ऐश्वर्या थोड़ी असहज दिखने लगी। विवेक से नजरें हटाकर वे अपने पास में बैठे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से बात करती हुई दिखाई दी।

aishwarya rai and vivek oberoi

Back to top button