दिलचस्प

सोशल मीडिया पर छाया JCB जोड़ा, मुसीबत में फंसे साथी को दिया मदद का हाथ, देखें Video

एक दूसरे की मदद करना अच्छी बात होती है। जब भी कोई मुसीबत में फंसा हो तो उसका हाथ थाम उसे मुसीबत से बाहर निकालना चाहिए। जब कोई आपकी ऐसी मदद करता है तो दिमाग को एक अलग ही शांति और सुकून का अनुभव होता है। आप ने एक इंसान को दूसरे इंसान की मदद करते कई बार देखा होगा। जानवर को दूसरे जानवर की सहायता करते भी देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक मशीन को दूसरी मशीन की हेल्प करने का शानदार नजारा दिखाने जा रहे हैं।

कीचड़ में फंसी थी जेसीबी

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘हेल्पिंग हैंड’ नाम से एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जेसीबी मशीन दूसरी जेसीबी मशीन की हेल्प करती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जेसीबी पानी और कीचड़ में फंस गई है। वह अकेले इस कीचड़ के दलदल से बाहर नहीं निकल पा रही है। ऐसे में एक अन्य जेसीबी मशीन आती है और उसे पकड़कर कीचड़ से बाहर निकालती है।

दूसरी जेसीबी ने बढ़ाया मदद का हाथ

इस नजारे को देख ऐसा लगता है मानों एक मशीन ने दूसरी मशीन की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया हो। दोनों एक पल के लिए जीवंत लगती है। यह खूबसूरत वीडियो एक अच्छे संदेश के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संदेश यही है कि हमे हमेशा मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्हें एक ‘हेल्पिंग हैंड’ देना चाहिए।

आईपीएस अधिकारी हुए इंप्रेस

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है “हेल्पिंग हैंड”। उनका यह वीडियो फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। वे इस पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ कमेंट्स तो बहुत दिलचस्प भी हैं।

एक यूजर लिखता है “अगर खुद पर विश्वास हो, हर किसी के लिए फिर हाथ हो”। वहीं दूसरे ने लिखा “दो बहनों के बीच खूब प्यार और संवेदनशीलता… इंशा अल्लाह जोड़ी सलामत रहे”। फिर एक कमेंट आता है “हम इंसानों को भी ऐसे ही सबकी मदद को हर पल आगे रहना चाहिए।” एक अन्य शख्स कहता है “इस वीडियो में जो संदेश छिपा है, वह बहुत ही सुंदर है।”

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Back to top button