दिलचस्प

सुहागरात तक भी नहीं रुक पाया दूल्हा, जयमाला में ही मांग ली ये चीज, शर्म से लाल पड़ गई दुल्हन -Video

शादी में शामिल होने का मजा ही कुछ और है। लोगों में इस शादी का इतना क्रेज होता है कि वह किसी अनजान शख्स की शादी के वीडियोज और फोटोज भी बड़े शौक से देखते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर जब भी कोई शादी का वीडियो अपलोड होता है तो वह तुरंत वायरल हो जाता है।

शादी में सबकी नजर दुल्हन पर ज्यादा होती है। दुल्हन ने कैसे कपड़े पहने हैं, वह कितना मुस्कुरा रही है, कितनी बातचीत कर रही है, कैसे चल रही है, इन सभी चीजों को मेहमान बड़े ध्यान से देखते हैं। ऐसे में दुल्हन को स्टेज पर बहुत अदब से पेश आना पड़ता है। लेकिन कभी कभी उसके सामने ऐसी सिचूऐशन भी पैदा हो जाती है जब उसे अपनी मर्यादा लाँघनी पड़ती है।

जयमाला के पहले दूल्हे ने मांगा Kiss

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। वरमाला का कार्यक्रम बस शुरू ही होने वाला है। लेकिन दूल्हा का मूड अचानक बदल जाता है। वह वरमाला पहनने के बदले दुल्हन से एक खास चीज मांग लेता है।

शर्म से लाल हो गई दुल्हन

दरअसल दूल्हा इशारों ही इशारों में दुल्हन से गाल पर किस करने को कहता है। वह उसके बिना वरमाला नहीं डालता है। दूल्हे की ये मांग सुनकर दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। हालांकि जब आसपास खड़े मेहमान उसे उत्साहित करते हैं तो वह दूल्हे के गाल पर चूम लेती है। इसके बाद दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन को वरमाला पहना देता है।

लोग बोले- सुहागरात का इंतजार तो कर लो

यह पूरा नजारा सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। इस दिलचस्प वीडियो को Weddings Unfolded नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसे अभी तक कई लाख लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “दूल्हा तो बड़ा चालक निकला। मौके का फायदा उठा लिया।” फिर एक कमेंट आता है “दूल्हे राजा सुहागरात तक तो सब्र करो।”

वहीं एक शख्स कमेंट कर लिखता है “दुल्हन की हिम्मत की भी तारीफ करनी पड़ेगी। ससुराल वालों के सामने ही दूल्हे को चूम लिया।” एक अन्य शख्स लिखता है “ओह कितना क्यूट वीडियो है। भगवान दोनों की जोड़ी सलामत रखे।” बस इसी तरह और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Weddings Unfolded (@weddingsunfolded)

Back to top button