बॉलीवुड

लड़की से लड़का बनी बिहार की लड़की, सर्जरी से किया जेंडर चेंज, हर महीने सहना पड़ता है ये दर्द

इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो खुद गलत जेंडर की बॉडी में कैद मानते हैं। ऐसे में उन पर दूसरे जेंडर को अपनाने की जिद सवार रहती है। अब बिहार (Bihar) के सारण (Saran) जिले का यह मामला ही ले लीजिए। यहां मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी गांव के ठाकुरबाड़ी टोला में एक लड़की अपना जेंडर चेंज करवा लड़का बन गया।

गुड़िया बनी रुद्राक्ष

दरअसल गुड़िया कुमारी नाम की लड़की ने मेडिकल साइंस की सहायता से महज 8 घंटे में अपना जेंडर चेंज करवा लिया। लड़का बनते ही उसने अपना नाम भी बदल लिया। वह गुड़िया से रुद्राक्ष बन गई। लड़की के घरवालों ने बताया कि गुड़िया के बचपन से ही लड़कियों से ज्यादा लड़के दोस्त रहे हैं। वह लड़कों के साथ ज्यादा सेफ महसूस करती थी।

बचपन से रहती थी लड़कों जैसी

गुड़िया बचपन से ही लड़कों के जैसे कपड़े पहनती थी। उनकी तरह साइकिल और बाइक कहलाती थी। उसका रहन-सहन, बोली भी लड़कों के जैसे होती थी। ऐसे में उसने अपना जेंडर चेंज करवा पूरी तरह लड़का बनने का निर्णय लिया। हालांकि लड़की से लड़का बनना इतना आसान भी नहीं था। उसे सर्जरी के बाद भी हर महीने हार्मोन्स का इंजेक्शन लेना पड़ेगा। यह प्रक्रिया करीब दो साल तक चलेगी।

बी फार्मा की है स्टूडेंट

गुड़िया ने शुरुआती पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवां से की। 10वीं तक तक वह राष्ट्रीय उच्च विद्यालय रामपुर में पढ़ी। वहीं  इंटर की पढ़ाई के लिए वह संजय गांधी इंटर कॉलेज नगरा गई। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अभी वह हरियाणा (Haryana) से बी फार्मा कर रही है।

सर्जरी में पिता ने लगा दी जिंदगीभर की कमाई

जेंडर चेंज करवाने में गुड़िया के लिए सबसे कठिन चीज अपने माता पिता को राजी करना था। जब पहली बार उन्होंने अपने परिवार को बताया तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया। लेकिन गुड़िया ने हार नहीं मानी। वह अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिर माता पिता को बेटी की जिद के आगे झुकना पड़ा और वह सर्जरी के लिए मन गए।

शादी के बाद बच्चा पैदा करने में आ सकती है दिक्कत

पिता ने अपनी जिंदगीभर की कमाई बेटी के जेंडर चेंज करवाने में लगा दी। गुड़िया सर्जरी करवाकर रुद्राक्ष तो बन गई। लेकिन यदि उसकी शादी अब किसी लड़की से होती है तो उसे बच्चे पैसा करने में दिक्कत आ सकती है। लेकिन अब रुद्राक्ष को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह तो बस अपना जीवन बिना कुछ सोचे, बिना कुछ समझे बिंदास जीना चाहता है।

Back to top button