राशिफल

Rashifal 9 March: आज इन 3 राशि वालों को रहना होगा चौकन्ना, कई तरह की समस्याओं से होगा सामना

हम आपको बुधवार 9 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 March 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। सरकारी कामों में आपको सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेकार की बातों में नष्ट न करें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। बेवजह की चिंता से बचें अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। किसी के विवाह की रूपरेखा बनेगी। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। समाज संबंधी कार्यों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखेंगे। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाग-दौड़ या मानसिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। थोड़ी इनकम बढ़ेगी। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आपको काफी व्यस्त रहेंगे। आप समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। हालांकि खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी, संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।

Ganesh

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ेंगी। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर विश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी के स्वभाव को जितना जल्द त्याग देंगे उतना बेहतर होगा। साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आपके रिश्ते मे तनाव आ सकते हैं। आप अपनी सोच और स्वभाव में बदलाव लाकर रिश्ते में खोई मिठास वापस ला सकते हैं। गुड़ से बनी चीजों का दान करें। बिजनेस में कोई कार्य सिद्धि हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। घर में सामंजस्य रहेगा जिससे आप खुश रहेंगे। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है। आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। व्यापारियों को आज ठोस लाभ कमाने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर ही आगे बढ़े। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई करते समय अधिक फोकस करें, क्योंकि इस समय एकाग्रता भंग होने के कारण बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। नौकरी करने वाली महिलायें समय का प्रबन्धन अवश्य करें अन्यथा बॉस से सहयोग की उम्मीद न करें। यात्रा के कार्यक्रमों पर अचानक फैसले लेने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आप बहुत मेहनत करेंगे और उनमें उपलब्धियां भी हासिल करेंगे। यह कामना पूर्ति का दिन होगा। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। आपको धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। आपके बच्चे की बीमारी चिंता का कारण हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में मन की इच्छा के विरुद्ध किसी की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी, इसलिए धैर्य के साथ कार्यों का निर्वाह करें। युवा वर्ग अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव के योग हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। स्टेशनरी से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलता नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मौके का फायदा उठाने के सिलसिले में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पेशागत जरूरतें पूरी करने में परिवार का साथ मिलेगा। आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम सीमा पर होगी। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। फालतू दिखावे से परहेज करेंगे। कार्यों को समय पर पूर्ण करना अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दिन उत्तम रहने वाला है। आप योजना बनाने और उसे लागू करने के मूड में रहेंगे। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो ले लें। किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना है। कारोबार में आई सभी मुश्किलें दूर होने के योग बन रहे हैं। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक परेशानी हो सकती है।

Ganesh ji

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए अच्छा ऑफर मिलने वाला है। आपकी पसंद का सौदा तय हो सकता है, या फिर इस सिलसिले में चला आ रहा कानूनी विवाद खत्म हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। शांति से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते हैं। उद्देश्यपूर्ण यात्रा संभव है। जीवनसाथी से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। जो लोग बेरोजगार उन्हें ऑनलाइन पैसे कमाने का मौका मिलेगा। आपके जीवन में आपको नई सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में ज्यादा तरक्की करते हुए नजर आने वाले हैं। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। कपड़े के व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।

आपने Rashifal 9 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 March 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button