राशिफल

राशिफल 1 अगस्त 2017 : महीने का पहला दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा खास

1 अगस्त 2017, का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 1 August 2017 day.

राशिफल 1 अगस्त 2017 –  

मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं आज अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

वृषभ (Taurus): गणेश जी कहते है आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है |

मिथुन (Gemini): आज आपके लिए सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय -समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। बच्चे और बुजुर्ग खुद के लिए आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं।

कर्क (Cancer): आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।

सिंह (Leo): आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। जिदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या (Virgo): आज आपकेपरिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।

 

6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra): आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। पारिवारिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। धन खर्च होगा। बौद्धिक चर्चा और समझौते में असफलता मिलेगी। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है |

धनु (Sagittarius): आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। मंत्र जाप और पूजा भक्ति आपके मन को शांति देंगे।

मकर (Capricorn): गणेश जी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें।

कुंभ (Aquarius): आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। गलतफहमी दुर्घटना से बचते रहें। किसी का भला करने में हानि उठाने का समय आ सकता है। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजन प्रणय में सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces): आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। लग्न योग है। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। गणेशजी की कृपा रहेगी। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं। नौकरी-धंधे में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी गिरने या चोट लगने से बच कर रहें। संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी।

Back to top button