बॉलीवुड

TV के इस पॉपुलर एक्टर ने 11 महीने में तोड़ दी थी अरेंज मैरिज, कुंवारी एक्ट्रेस को पटा की दूसरी शादी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीवी का पॉपुलर सीरियल हुआ करता था। इसमें करन विरानी का किरदार निभाने वाले एक्टर हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) आज (5 मार्च, शनिवार) अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर पत्नी गौरी प्रधान (Gauri Pradhan) ने खास अंदाज में बधाई दी है।

47 के हुए हितेन तेजवानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauri Pradhan (@gpradhan)


गौरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें हितेन गौरी को दोनों हाथों से जकड़ कर गले मिल रहे हैं। इस दौरान गौरी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान भी दिखाई देती है। इस फोटो के साथ गौरी ने कैप्शन में लिखा “जब आप मुझे मुस्कुराते हुए देखते हैं, तो आप भी मुस्कुराने लगते हैं। मेरे जीवन के सबसे क्रेजी, मजाकिया और अद्भुत इंसान को जन्मदिन की बधाईयां।

11 महीने में टूट गई थी पहली शादी

बहुत कम लोग जानते हैं कि गौरी प्रधान (Hiten Tejwani) हितेन की दूसरी पत्नी है। हितने ने पहली शादी माता पिता की पसंद की लड़की से की थी। हालांकि ये अरेंज मैरिज बस 11 महीने में ही टूट गई। हालांकि इस तलाक की वजह हितेन खुद को बताते हैं। उनका कहना है कि मैंने जब करियर स्टार्ट ही किया था और बीवी को ज्यादा वक्त नहीं दे पाया।

खुद को मानते हैं तलाक का जिम्मेदार

हितेन ने आगे कहा कि अक्सर अरेंज मैरिज में प्यार शादी के बाद शुरू होता है, लेकिन मेरे केस में ये नहीं हुआ। कम्युनिकेशन गैप की वजह से हमारी दूरियाँ बढ़ गई। हितेन का यह तलाक 2001 में हुआ था। तलाक के बाद वे कभी पहली पत्नी के टच में नहीं रहे। इस तलाक से उनके माता-पिता नाराज थे, लेकिन फिर ये समझ गए कि बच्चा होने के बाद तलाक हो इससे पहले ही हो जाए।

ऐसे हुआ दूसरी बीवी से प्यार

हितेन ने कभी अपनी पहली पत्नी का नाम मीडिया में नहीं आने दिया। इसलिए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हितेन ने दूसरी शादी 29 अप्रैल 2003 को ‘कुटुंब’ में उनकी को-एक्ट्रेस रहीं गौरी प्रधान से की। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी। तब दोनों नहीं जानते थे कि वे एक ही एड की शूटिंग करने जा रहे हैं।

फिर 6 महीने हितेन और गौरी की छोटी-मोटी बातें व मुलाकातें हुई। फिर प्यार पनपने लगा। हितेन ने जब गौरी को प्रपोज किया तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसकी वजह हितेन का तलाकशुदा होना था। हालांकि जब हितेन ने गौरी के सभी डाउट क्लियर कर दिए तो वे शादी को मान गई।

दो जुड़वा बच्चों के हैं बाप

वर्तमान में हितेन (Hiten Tejwani) और गौरी (Gauri Pradhan) अपनी शादी से बहुत खुश हैं। दोनों 11 नवंबर 2009 को जुड़वा बच्चों (बेटा नवीन और बेटे कात्या) के पेरेंट्स बने थे।

Back to top button