बॉलीवुड

जब ऐश्वर्या के लिए सलमान खान से पंगा ले बैठे विवेक ओबेरॉय, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोले थे कई राज 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘हुस्न की परी’ कहलाने वाली ऐश्वर्या राय ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। वहीं उनकी खूबसूरती पर तो लाखों लोग फिदा है। आज भी ऐश्वर्या की खूबसूरती बरकरार है और फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्मों में काम करने के दौरान ऐश्वर्या का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा जिनमें सलमान खान और अभिनेता विवेक ओबेराय संग उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा।

vivek oberoi

कहा जाता है कि सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या अभिनेता विवेक ओबेरॉय को दिल दे बैठी थी और इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन इनका रिश्ता भी शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

वहीं अभिनेता विवेक ओबरॉय का करियर ठप हो गया। कहा जाता है कि ऐश्वर्या से रिश्ता रखने पर विवेक ओबरॉय को सलमान खान से धमकी भी मिली थी और इन दोनों का विवाद काफी लंबे समय तक चला था।

vivek oberoi

बता दें, साल 1997 में सलमान खान और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद साल 2000 तक इनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा। इस दौरान इनकी शादी की अफवाह भी उड़ी थी लेकिन इन दोनों के बीच अनबन होने लगी और फिर यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

vivek oberoi

इसके बाद ऐश्वर्या की नजदीकी अभिनेता विवेक ओबरॉय से बढ़ी। इस दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे काफी हुए। कहा जाता है कि सलमान खान को ऐश्वर्या की नजदीकियां विवेक के साथ पसंद नहीं थी जिसके चलते उन्होंने विवेक को कई धमकी भरे फ़ोन भी किए थे।

इसके बाद सलमान से बदला लेने के लिए विवेक ओबेरॉय ने ऐसा कदम उठाया जिसके चलते उनका करियर हमेशा के लिए बर्बाद हो गया।

vivek oberoi

दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें सलमान खान को लेकर उन्होंने कई तरह के खुलासे किए। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के साथ हुई अपनी निजी बातचीत को भी सार्वजनिक कर दिया और सलमान खान से पंगा ले लिया। इसके बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबरॉय से भी दूरी बना ली।

vivek oberoi

वहीं सलमान खान से पंगा लेने के बाद विवेक ओबरॉय के करियर पर गहरा असर पड़ा और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया। हालाँकि, इसके बाद विवेक ओबरॉय ने कई बार सलमान खान से माफी भी मांगी लेकिन उन्हें माफ नहीं किया गया। वहीं ऐश्वर्या ने इस तरह की खबरों पर बोलना ठीक नहीं समझा।

vivek oberoi

इसके बाद विवेक ओबरॉय ने 29 अक्टूबर साल 2010 को कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका से शादी रचा ली। बता दे विवेक दो बच्चों के पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम विवान वीर ओबेरॉय और उनके बेटी का नाम अमेया है।

vivek oberoi

बता दें, विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की थी। उन्हें अपनी पहली फिल्म से काफी सफलता हाथ लगी थी। इसके बाद उन्होंने ‘ओमकारा, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’, ‘मिशन इस्तांबुल’, ‘कृष 3’ और ‘प्रिंस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Back to top button