बॉलीवुड

झुका हुआ चेहरा और डर के मारे सहमी सी दिखी न्यासा देवगन, इस हाल में देखकर फैंस भी हुए परेशान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और आए दिन न्यासा देवगन चर्चा में रहती है। बता दें, न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

nyasa devgan

अब हाल ही में न्यासा शुक्रवार रात को बांद्रा स्थित बैस्टियान रेस्टोरेंट के बाहर देखी गई जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। वायरल हो रही इन तस्वीरों में न्यासा काफी डरी सहमी सी नजर आ रही है और उनके एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि वह किसी चीज को लेकर बुरी तरह डरी हुई है। आइए देखते हैं न्यासा देवगन की लेटेस्ट तस्वीरें…

nyasa devgan

वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि न्यासा ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है और वह इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। वहीं उनके खुले बाल उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। लेकिन जब न्यासा रेस्टोरेंट से बाहर आई तो भीड़ देखकर वह काफी डर गई। वहीं कार में बैठने के दौरान भी उनके चेहरे पर काफी डर दिखाई दे रहा था।

nyasa devgan

जब वह बैस्टियान रेस्टोरेंट बाहर आई तो कई फैंस उनके साथ तस्वीर लेना चाहते थे, लेकिन न्यासा का चेहरा उदासी भरा था। जब फैंस ने न्यासा के साथ तस्वीर लेने के लिए आगे बढ़े तो न्यासा बिना कुछ कहे ही वहां से चली गई और इस दौरान उनका सिर झुका हुआ नजर आ रहा था।

nyasa devgan

बता दें आए दिन न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। पिछली बार 28 दिसंबर साल 2021 की रात को भी न्यासा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी। इन तस्वीरों में न्यासा अपने दोस्त के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी करती हुई नजर आ रही थी।

nyasa devgan

बात करें न्यासा की पढ़ाई लिखाई के बारे में तो वह वर्तमान में सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है। न्यासा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने बताया था कि न्यासा अपने पिता अजय देवगन के बेहद करीब है। वह बहुत समझदार भी है और हर चीजों को एनालाइज करना पसंद करती हैं।

nyasa devgan

वही बात करें न्यासा के फिल्मी करियर के बारे में तो अभी वह किसी भी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं है। इस बारे में जब अजय देवगन से बात की गई थी तो उन्होंने बताया था कि, “नहीं, वो फिल्मों के बारे में बात भी नहीं करती। वो सिंगापुर में पढ़ रही है और बहुत खुश है।

फिलहाल उसका फिल्मों की तरफ कोई रुझान नहीं है।” वहीं काजोल ने अपनी बेटी को लेकर कहा था कि, “मैं बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर किसी ने मेरे बच्चों की तरफ आंख उठाने की कोशिश भी की तो मुझे लगता है कि मैं उन्हें काट खाऊंगी।”

nyasa devgan

Back to top button