दिलचस्प

दुल्हन की एंट्री के आगे दूल्हा पड़ गया फीका, रथ में ससुराल वालों के सामने नाचते हुए पहुंची – Video

लड़कियों में अपनी शादी को लेकर बहुत क्रेज होता है। वह इसकी प्लानिंग कई महीनों पहले ही शुरू कर देती है। हर लड़की का सपना होता है कि जब वह दुल्हन बनकर एंट्री मारे तो सबकी निगाहें उसी पर टिकी हो। चारों तरफ उसकी वाहवाही हो। खासकर इस सोशल मीडिया के जमाने में उसका दुल्हन का वीडियो वायरल हो जाए।

इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी दुल्हनें अपनी ड्रेस से लेकर स्टेज की एंट्री तक सबकुछ बेहद अच्छे ढंग से प्लान करती हैं। अब वह जमाना गया जब दुल्हन स्टेज पर शर्माते हुए धीरे-धीरे जाती थी। अब दुल्हन भी अपनी शादी में खूब एन्जॉय करती हैं। बिल्कुल बिंदास होकर और फुल मस्ती में एंट्री मारती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस दुल्हन को ही ले लीजिए।

रथ में सवार होकर दुल्हन ने की जबरदस्त एंट्री

दरअसल सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की अनोखी एंट्री सबका दिल जीत रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन फूलों से सजे एक खूबसूरत रथ में बैठी है। इस दौरान वह पूरे बिंदास अंदाज में है और नाचते गाते हुए एंट्री मारती है। बैकग्राउन्ड में ‘कल हो न हो’ फिल्म का गाना ‘ला ला ला ला हो गई रे’ भी बज रहा है। दुल्हन रथ में बैठे-बैठे नाचती भी है।

दुल्हन अपने इस अंदाज से बेहद खुश नजर आती है। वह शादी की पूरी महफ़िल लूट लेती है। हर किसी की निगाहें उसी पर टिकी होती है। दुल्हन के रिश्तेदार भी रथ के आसपास नाचते नजर आते हैं। वे भी इस अनोखी एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित दिखते हैं। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

लोगों को पसंद आया दुल्हन का बिंदास अंदाज

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘वेडिंग्स फीवर’ (weddings fever) नाम के अकाउंट ने साझा किया है। लोग वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि “मैंने दुल्हन की ऐसी शानदार एंट्री पहले नहीं देखी है।”

वहीं दूसरे ने लिखा “ये देख खुशी हुई कि इन दिनों लड़कियां भी अपनी शादी में बिना लाज शर्म एन्जॉय कर रही हैं।” फिर एक महिला यूजर लिखती है “बहुत खूब, मैं भी अपनी शादी में ऐसा करूंगी।”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by wedding’s fever (@weddingsfever)

वैसे आप लोगों को दुल्हन की ये एंट्री कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें।

Back to top button