बॉलीवुड

इस मशहूर अभिनेता की बहू बनेगी शाहिद कपूर की बहन, पंकज कपूर करेंगे कन्यादान, ये हैं जमाई राजा

देशभर में इन दिनों शादी का सीजन खूब चल रहा है। बॉलीवुड के गलियारों में भी शहनाइयाँ बज रही हैं। हाल ही में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर खंडाला में शादी के बंधन में बंधे। वहीं विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने भी सात फेरे लिए। अब आज यानि 2 मार्च को बॉलीवुड के एक और दिग्गज अभिनेता के घर डोली उठने वाली है।

दुल्हन बनने जा रही पंकज कपूर की बेटी

दरअसल बॉलीवुड के जाने माने एक्टर्स पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) और सुप्रिया पाठक (supriya pathak) की बेटी सनाह कपूर (Sanah Kapoor) के हाथ पीले होने जा रहे हैं। सनाह रिश्ते में शाहिद कपूर (shahid kapoor) की सौतेली बहन लगती है। वे जल्द ही दुल्हन बनकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज पाहवा (manoj pahwa) और सीमा पाहवा ( Seema Pahwa) के घर की बहू बनने वाली हैं।

ये शख्स बनेगा दूल्हा

सनाह कपूर 2 मार्च को एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा (Mayank Pahwa) संग सात फेरे लेने वाली है। सूत्रों की माने तो सनाह कपूर और मयंक पाहवा की शादी (Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding) महाबलेश्वर में होगी। दोनों पक्षों का परिवार वेडिंग वेन्यू पहुंच भी चुका है।

हो गई मेहंदी और संगीत सेरेमनी

1 मार्च को सनाह की मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी हो गई। इस दौरान सनाह का अवतार लोगों को बड़ा पसंद आया। वह और उनका परिवार बड़ा खुश दिखाई दिया। बताते चलें कि यह शादी के प्राइवेट सरेमानी रहेगी। इसमें उनके करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Veena Bollywood Mehendi (@veenanagda)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivaan Shah (@thesurrealvivaanshah)

शाहिद कपूर निभाएंगे अहम रोल

शाहिद कपूर परिवार में सभी भाई बहनों में सबसे बड़े भाई हैं। ऐसे में वह इस शादी में शामिल होकर खास भूमिका निभाएंगे। शाहिद की सौतेली मां सुप्रीया पाठक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहिद सनाह और रुहान के मुख्य एंकर हैं। वे परिवार का अहम हिस्सा हैं। हम सभी आपस में एक सामान्य परिवार की तरह रहते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं। शाहिद जब तीन साल के थे तभी उनके माता पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे। सुप्रिया पाठक, पंकज कपूर की दूसरी बीवी हैं। शाहिद कपूर अपने सौतेले भाई बहनों सनाह कपूर, रुहान कपूर और ईशान खट्टर सभी के साथ मिलकर रहते हैं।

एक्ट्रेस है शाहिद की सौतेली बहन

शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। हालांकि अभी तक वे सिर्फ तीन फिल्मों शानदार, सरोज का रिश्ता और खजूर पे अटके में ही नजर आई हैं। वे 30 वर्ष की हैं और उनका फिल्मी करियर कोई खास नहीं है।

Back to top button