समाचार

रूसी टैंकों को रोकने के लिए यूक्रेन के जवान ने ब्रिज के साथ खुद को बम से उड़ाया

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध चल रहा है जिसमें कई सैनिक अपनी जान गवां बैठे हैं। इसी बीच यूक्रेन के एक सैनिक की बहादुरी सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियों में चल रही है। दरअसल, सैनिक ने रूस के दंगों को रोकने के लिए खुद को बम से उड़ा लिया। बता दें, इस सैनिक का नाम विटाली शकुन बताया जा रहा है। विटाली शाकुन को यूक्रेन की आर्मी का हीरो बताते हुए उनकी कहानी सोशल मीडिया पर लगातार शेयर हो रही है।

ukrain

गौरतलब है कि पिछले 4 दिन से रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, हालांकि जवाब में यूक्रेन की सेना भी हथियार बरसा रही है। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि क्रीमिया के पास खेरसन क्षेत्र में बने पुल को पार कर रूसी सेना तेजी से यूक्रेन की तरफ आगे बढ़ रही थी, लेकिन इन्हें रोकने के लिए यूक्रेन के आर्मी के जवान विटाली शाकुन ने पुल सहित खुद को बम से उड़ा लिया। ताकि रूसी सैनिक शहर में प्रवेश ना कर सके और वह अपने इरादों में कामयाब ना हो सके।

ukrain

दरअसल क्रीमिया पर रूस ने पहले ही कब्जा कर लिया था। अब क्रीमिया के रास्ते उसके सैनिक यूक्रेन की ओर घुस रहे हैं। कहा जा रहा है कि, शुरुआत में उनके रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने बहुत कोशिश की, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए। इसी बीच यूक्रेन ने पुल को उड़ाने की योजना बनाई।

बता दें, ये ब्रिज क्रीमिया से यूक्रेन को जोड़ता है और दुश्मन इससे आसानी से यूक्रेन में घुस सकते हैं। इसलिए जवान विटाली शाकुन ने पुल को ही उड़ा दिया और वे खुद भी शहीद गया। विटाली ने अपने साथियों को बताया कि वह पुल पर माइंस बिछाकर उड़ा रहे हैं। लेकिन इस बीच विटाली के पुल से दूर भागने से पहले ही ब्लास्ट हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई।

ukrain

ऐसे में रुसी सेना के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया और अब उन्हें यूक्रेन में घुसने के लिए दूसरे रस्ते का सहारा लेना पड़ा। इधर यूक्रेन की सेना को थोड़ा वक्त मिल गया ताकि वह रूस के दुश्मनों को करारा जवाब दे सकें। इस मामले के बाद यूक्रेनी सेना ने अपने बयान में कहा कि, “हर ओर से यूक्रेनी लोग रूस को जवाब दे रहे हैं। दुश्मन को रोकने के लिए मरीन बटालियन ने पुल को उड़ा दिया। इस घटना में विटाली शकुन शहीद हो गए। वो जब तक जीवित रहेंगे, तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे।” यूक्रेन सेना ने कहा कि, विटाली शाकुन को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Back to top button