बॉलीवुड

वो डायरेक्टर जिसकी फिल्मों ने अमिताभ को बनाया था सुपर स्टार, आज भी रहस्य है उनकी मौत

70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में प्रसिद्ध फिल्मकार मनमोहन देसाई का बोलबाला था। 26 फरवरी 1937 को मुंबई में पैदा हुए मनमोहन देसाई एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने फिल्म बनाना अपने घर पर ही सीखा था। मनमोहन ही वो डायरेक्टर थे जिनकी फिल्मों ने अमिताभ को सुपर स्टार बना दिया था।

वह बचपन से ही अपने पिता कीकूभाई देसाई को फिल्म बनाते हुए देखा करते थे, ऐसे में उनका रुझान भी फिल्म निर्माण की तरफ बढ़ता गया। इसके बाद मनमोहन देसाई ने साल 1960 में पहली बार फिल्म ‘छलिया बनाई’। उनकी पहली फिल्म सफल साबित हुई।

manmohan desai

इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। बता दें, मनमोहन देसाई ने हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ सबसे ज्यादा काम किया। उन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन के साथ ‘कुली’, ‘मर्द’, ‘नसीब’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘परवरिश’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’ जैसी फिल्में बनाई।

बता दे मनमोहन देसाई की फिल्मों में भरपूर रोमांस देखने को मिलता था और उनकी कहानियों को भी खूब पसंद किया जाता था। लेकिन इससे इतर मनमोहन देसाई निजी जीवन में अपनी प्रेम कहानी में सफल नहीं हो पाए।

manmohan desai

दरअसल, मनमोहन देसाई एक समय पर मशहूर अभिनेत्री नंदा से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। लेकिन वह बेहद ही शर्मीले मिजाज के थे, वही नंदा भी बेहद शर्मीली हुआ करती थी जिसके चलते यह दोनों एक दूसरे से अपना इश्क जाहिर नहीं कर पाए।

इसी बीच मनमोहन देसाई की शादी जीवन प्रभा से हो गई। फिर मनमोहन देसाई ने अपने पहले प्यार को भुला दिया और वह अपने पत्नी संग खुशी खुशी रहने लगे, लेकिन 10 साल एक साथ रहने के बाद जीवन प्रभा का निधन हो गया।

manmohan desai

पत्नी के निधन के बाद मनमोहन देसाई काफी टूट गए थे, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यानिकि एक्ट्रेस नंदा को अपने जीवनसाथी बनाने का सोचा। ऐसे में उन्होंने 55 साल की उम्र में 56 साल की नंदा से सगाई की।

एक बार फिर मनमोहन देसाई अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे थे, लेकिन इसी बीच नंदा की मां को कैंसर हो गया जिसके चलते इन दोनों की शादी में रुकावट आ गई। रिपोर्ट की मानें तो नंदा की मां ठीक होते ही मनमोहन देसाई और नंदा एक दूसरे से शादी रचाने वाले थे, लेकिन इसी बीच घर की बालकनी से गिरने से मनमोहन देसाई की मौत हो गई जिससे बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मच गया।

manmohan desai

1 मार्च 1994 को मनमोहन देसाई की मौत हुई थी लेकिन आज भी उनकी मौत रहस्यमई बनी हुई है। कोई नहीं जानता कि मनमोहन देसाई ने सुसाइड किया था या फिर वह बालकनी से गिर गए थे। बता दे मनमोहन देसाई की मौत के बाद नंदा अकेली ही रहेगी और उन्होंने कभी किसी से शादी नहीं रचाई। 25 मार्च साल 2014 में दिल का दौरा पड़ने से नंदा भी इस दुनिया को अलविदा कह गई। बता दे मनमोहन देसाई और जीवन प्रभा का एक बेटा है केतन देसाई जो एक मशहूर फिल्मकार है।

manmohan desai

Back to top button