राशिफल

Rashifal 26 February: आज हीरे-मोती की तरह चमकने वाली है 6 राशिवालों की किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

हम आपको शनिवार 26 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 February 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से फायदा हो सकता है। आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। आय बढ़ने की उम्मीद है। संतान से जुड़े किसी बड़े काम को पूरा करने में कामयाब रहेंगे और इससे संतुष्टि का अहसास होगा। यात्रा या देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ धार्मिक सत्संग में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी, हालाँकि आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई मूल्यवान वस्तु खोने या चोरी होने की आशंका है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है, अत: इससे बचनें की कोशिश करें। बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा गुजरेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी। अगर किसी की मदद का मौका मिल रहा है तो कतई पीछे ना हटें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो परिश्रम दोगुना कर दें। जल्द ही सफलता मिलने की संभावना है। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई दुखद समाचार का योग है। बिजनेस का बड़ा सौदा भी हो सकता है। जल्दबाजी से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपनी योग्यता का लोहा मनवा लेंगे। पुराने विवाद और टकराव भी खत्म हो सकते हैं। यह समय आपके लाभ का है, आपके दोस्त और सहयोगी आपके बहुत काम आने वाले हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। जो काम आज ही होना है, उसे आप सफलता से निपटा लेंगे। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा। दुश्मनों से सतर्क रहें। व्यापारियों के कामकाज में कुछ दिन और रुकावटें आती हुई दिख रही हैं, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। परिवार में सभी के साथ मेलजोल से रहें और बेहतर फैसले लेने के लिए आम राय बनाने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हाेना या धार्मिक स्थल पर जाना मानसिक संतुष्टि देगा। आज के दिन आपका नजरिया कुछ ज्यादा ही दार्शनिक रहने की संभावना है, ध्यान की तरफ भी आप ध्यान रखेंग़े। आपको कुछ ऐसे अनुभव भी हो सकते हैं जिन्हें आप ताउम्र याद रखेंगे। ध्यान रहे काम के चक्कर में खाना ना भूलें, आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपको थकान महसूस हो सकती है। समय का सदुपयोग करना आपको लाभ पहुंचाएगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको सही तरीके से समय को बांधने की जरूरत है। अपने मन की शक्ति को मजबूत करें। आज आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। नुकसान होने के योग है, लेकिन भरपाई के भी पूरे योग हैं। सावधानी बरतें। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आज आपको किसी पुराने सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

Hanuman

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी की आशंका है। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। आज आपका कोई जरूरी काम बड़ी सरलता से पूरा हो जाएगा। आपके बॉस काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपकी खूब तारीफ करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दांपत्य जीवन सुख सामान्य रहेगा, किन्तु थोड़ी बहुत तकरार हो सकती है। बिजनेस में आ रहीं अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी। इस राशि की महिलाएं के लिए दिन काफी राहतपूर्ण रहने वाला है। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। बुजुर्गों को सांस की तकलीफ हो सकती है, अत: सावधानी बरते। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज धन के व्यय की संभावना रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कड़ी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वर्कलोड बढ़ सकता है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी।

आपने Rashifal 26 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button