राजनीति

रैली में जैसे ही राजनाथ ने पूछा-घर मिला, गैस मिली तो शराबी चिल्लाया नहीं, जानें फिर क्या हुआ?

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों रैलियों में बहुत बिजी चल रहे हैं। इसकी वजह है यूपी विधानसभा 2022 का चुनाव जिसमें वो स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को वो बखूबी निभाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ कई बार ऐसी घटनाएं हो जा रही हैं जिनको आप भी जानना चाहेंगे। राजनाथ ने हाल ही में जिस रैली को संबोधित किया, वहां उनकी सभा में एक शराबी पहुंच गया। इसके बाद क्या हुआ आइए जानते हैं।

कुशीनगर की सभा में पहुंचा शराबी

राजनाथ सिंह अपने दौरों के क्रम में कुशीनगर पहुंचे थे। यहां पर रामकोला में उनके लिए बड़ा मंच सजाया गया था। उनको सुनने के लिए रैली में बड़ी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान एक शराबी भी वहां पहुंच गया और मंच पर आगे खड़ा हो गया। राजनाथ ने अपना भाषण शुरू किया तो विपक्षियों पर जमकर प्रहार किए। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सरकार की वाहावाही करनी चाही और लोगों से योजनाओं के बारे में पूछने लगे। इसी दौरान एक मजेदार घटना हो गई जिसपर राजनाथ को भी हंसी आ गई।

जब शराबी की बात पर हंस पड़े राजनाथ

राजनाथ सिंह अपनी पार्टी की उपलब्धि गिनाते हुए लोगों से सवाल पूछ रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पहुंचे लोगों से पूछा क्या आपको पक्का घर मिला तो मंच के पास खड़ा शराबी चिल्लाया नहीं। इसपर राजनाथ बोले कि लगता है आपको चढ़ी हुई है। इसके बाद राजनाथ ने पूछा आप लोगों को गैस मिली तो फिर से वो शराबी चिल्ला पड़ा नहीं।

शराबी की बात सुनकर राजनाथ सिंह को भी हंसी आने लगी। हालांकि उन्होंने संयम बरतते हुए कहा कि अभी आपको नशा चढ़ा हुआ है जो उतरने में समय लगता है। राजनाथ बोले कि वो अगली बार आएंगे तब बात करेंगे।

हाल ही में लगे थे अखिलेश के नारे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ये दूसरा वाक्या इस तरह का हुआ है। इससे पहले भी उनकी जनसभा में अखिलेश के नारे लगे थे। उनकी जनसभा के दौरान एक लड़का वहां पहुंच गया था और बार-बार सेना में भर्ती की मांग करते हुए अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। हालांकि पुलिस उसको पकड़ने जा रही थी लेकिन रक्षामंत्री ने पुलिस को मंच से ही रोक दिया था। उन्होंने कहा था कि इस युवक पर किसी तरह की कोई कार्रवाई न की जाए। उनकी इस दरियादिली की लोगों ने तारीफ की थी।

कद्दावर नेता हैं राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह भाजपा के कद्दावर नेता हैं। वो यूपी में खासे लोकप्रिय भी हैं। इस प्रदेश की सीएम के रूप में कमान संभाल चुके हैं। इसी वजह से उनको यूपी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। राजनाथ सिंह अभी रक्षामंत्री हैं लेकिन इससे पहले मोदी सरकार में वो गृहमंत्री हुआ करते थे। अपनी प्रतिभा के दम पर ही राजनाथ सिंह ने ये मुकाम हासिल किया है। उनके बेटे पंकज सिंह हैं और वो भी राजनीति में सक्रिय हैं। पंकज सिंह इस बार भी नोएडा से उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 लड़ रहे हैं। वो शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी नेशनल शूटर रह चुकी हैं।

Back to top button