दिलचस्प

एक हॉल में इतने सारे विराट कोहली, क्या आप असली विराट को पहचान पाएंगे?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली देश के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में आते हैं। उनकी कप्तानी में देश का नाम रोशन हुआ। कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं भी भारत ने जीतीं। वैसे विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वो अपने फैन्स के लिए पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक ऐसी पोस्ट शेयर कर दी है जो तेजी से वायरल हो रही है। विराट ने एक हॉल की फोटो पोस्ट की है जिसमें कई विराट मौजूद हैं। उन्होंने असली विराट कोहली को पहचानने का चैलेंज दे दिया है। उनकी ये पोस्ट वायरल हो गई है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

ट्विटर पर पोस्ट की है ये तस्वीर

विराट कोहली ने अपनी वायरल पोस्ट ट्विटर पर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखकर उनके फैन्स भी चकरा गए हैं। फोटो में एक हॉल है जिसमें क विराट कोहली जैसे ही कई और लोग भी बैठे हैं। सभी ने एक जैसी ड्रैस पहनी हुई है। सभी ने विराट का दाढ़ी वाला लुक भी रखा हुआ है।

एक ही रंग का कोट भी पहना हुआ है। क्रिकेटर ने इस फोटो में असली विराट को पहचानने को चैलेंज दिया है। हालांकि ये चैलेंज उनके फैन्स के लिए काफी मुश्किल होने जा रहा है। इसकी वजह हॉल में बैठे युवक हैं जो हूबहू विराट जैसे ही नजर आ रहे हैं।

दो लाख से ज्यादा मिल चुके हैं लाइक्स

विराट की इस फोटो में 10 युवक दिखाई दे रहे हैं। कोई खड़ा हुआ है तो बैठा नजर आ रहा है। इनमें ही विराट भी मौजूद हैं लेकिन वो अपने हमशक्लों के बीच कई छिपे हुए नजर आ रहे हैं और पहचानना मुश्किल हो चुका है।

हालांकि उनके फैन्स को ये पोस्ट बहुत अच्छी लग रही है और इस फोटो को दो लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इतना ही नहीं करीब 11 हजार लोगों ने इस पोस्ट को रीट्विट भी कर दिया है। वहीं तस्वीर में कमेंट भी खूब हो रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा है कि वीव फोन्स के बीच आईफोन को ढूंढ़ निकाला है। वहीं दूसरे यूजर ने केएल राहुल के वहां होने की बात भी कही है।

अनुष्का के पति हैं विराट कोहली

विराट कोहली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति हैं और क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है जिसका वो बेहद ख्याल रखते हैं। विराट दिल्ली के हैं और शुरू से ही उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाया।

Back to top button