बॉलीवुड

अपनी दीदी की गोद में रूठकर बैठी ये बच्ची बन गई है बॉलीवुड की टॉप हीरोइन, पहचानना है चैलेंज

अगर हमें फिल्में देखने का थोड़ा भी शौक हो तो बॉलीवुड के सितारों की एक झलक में ही हम उनको पहचान लेते हैं। हालांकि अगर हम कहें कि क्या उनके बचपन की तस्वीर देखने के बाद भी आप उनको पहचानना का चैलेंज ले सकते हैं तो आप शायद ही हां कहेंगे।

अब इस नन्ही क्यूट बच्ची को ही देख लीजिए। कैसे अपनी दीदी की गोद में सफेद कुर्ते पजामे में बैठी है। आपको पता नहीं होगा कि ये बच्ची अब बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बन चुकी है। क्या आपको पता है कि ये कौन है। चलिए हम आपको ये जानकारी दे देते हैं।

ये है वो नन्ही सी क्यूट बच्ची

अपनी दीदी की गोद में बैठी हुई बच्ची कोई और नहीं बल्कि अपनी अदाकारी और सुंदरता से लोगों को अपना दीवाना बना लेने वाली आलिया भट्ट हैं। जी हां आलिया भट्ट फिल्म इंस्डट्री की टॉप हीरोइन बन चुकी हैं और उनके नाम कई हिट फिल्में हैं।

आलिया जितनी सुंदर अभी दिखती हैं, उतनी ही मासूम वो बचपन में भी दिखती थीं। उनके बचपन की ये फोटो इस बात का सबूत है। बचपन में जिस दीदी की गोद में वो बैठी है, उनका नाम शाहीन है जो उनकी सगी बहन हैं।

28 साल की हैं अभिनेत्री आलिया भट्ट

आलिया भट्ट 28 साल की हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। इतनी कम उम्र में ही आलिया ने फिल्मी दुनिया में वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसके लिए लड़कियां तरसती हैं। हालांकि इसमें उनके पिता महेश भट्ट का भी हाथ है। उनकी वजह से ही आलिया को ब्रेक मिला था।

इसके बाद आलिया ने अपनी बेजोड़ एक्टिंग के दम पर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आलिया की मां भी मशहूर अभिनेत्री सोनी राजदान हैं। आलिया को उन्हीं ने पाल पोसकर बड़ा किया है। कम ही लोगों को पता होगा कि आलिया के पास भारत की नहीं ब्रिटेन की नागरिकता है।

रणवीर कपूर से चल रहा है अफेयर

आलिया भट्ट का अफेयर इन दिनों रणवीर कपूर से चल रहा है। वो खुद भी मशहूर अभिनेता हैं। दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर आम हो चली हैं। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके पिता महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की थी। आलिया के दो सौतेले भाई-बहन भी हैं। इनके नाम पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं।

कई बड़ी फिल्मों में आने वाली हैं नजर

आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से की थी। इस फिल्म को करण जौहर ने बनाया था। इसके बाद उन्होंने हाईवे फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। वहीं उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं और डायरेक्टर के साथ भी काम किया है।

अब उनकी कई बड़ी फिल्में भी आने वाली हैं। इनमें आरआरआर फिल्म सबसे बड़े बजट की है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनकी एक और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ भी रिलीज होने को है। बद्री की दुल्हनिया, राजी और गली बॉय जैसी फिल्मों ने आलिया को बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में जगह दिलवा दी। आलिया ने गंगूबाई फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये फीस ली है।

Back to top button