विशेष

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में नहीं जानते होंगे यह बातें, किया था अंतर्जातीय विवाह!

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से उस समय भूचाल आ गया जब मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपना इस्तीफ़ा दे दिया। कल शाम को ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पड़ से इस्तीफ़ा दे दिया था। उनका कहना था कि उन्हें ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है। उनका अप्रत्यक्ष इशारा लालू यदाव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर था। आज नितीश कुमार ने 6वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बार नितीश कुमार लालू का दमन छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

आरजेडी ने लगाया नीतीश पर धोखेबाजी का आरोप:

बिहार में महाजंगलराज,6 माह में 642 हत्याएं, 1723 अपहरण,1114 डकैती, 2762 दंगे एवं 342 लूट

नितीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीँ उनके साथ सुशील कुमार मोदी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। नितीश कुमार ने 20 महीने पुराने महागठबंधन को ठोकर मारकर बीजेपी के साथ आ गए हैं। उन्हें शायद यह समझ आ गया है कि अब अगर किसी के साथ रहने में फायदा है तो वह बीजेपी ही है। नितीश की इस हरकत पर आरजेडी ने उनके ऊपर यह आरोप लगाया है कि वह धोखेबाज हैं। एक तरफ लालू यादव का पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय है, वही नितीश कुमार का परिवार इन सबसे दूर रहता है।

मेसरा बीआईटी से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं निशांत:

आज हम आपको उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों से रूबरू करवाएंगे। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि नितीश कुमार ने अंतर्जातीय विवाह किया था। नितीश कुमार ओबीसी समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं, जबकि उनकी पत्नी मंजू सिन्हा कायस्थ हैं। मंजू पटना में अध्यापिका थीं। नितीश कुमार के बेटे निशांत का विवादों से कोई नाता नहीं रहा है। नितीश कुमार इंजिनियर हैं, उनकी ही तरह उनका बेटा निशांत कुमार भी इंजिनियर है। वे बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं।

जब लालू ने अपने दोनों बेटों को राजनीति में आने की घोषणा की थी, तो उम्मीद लगाई जा रही थी कि नितीश कुमार भी अपने बेटे निशांत को राजनीति में लायेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 2007 में नितीश कुमार की पत्नी मंजू का निधन हो गया था। नितीश कुमार को अपनी पत्नी से काफी प्रेम था। उनकी अर्थी को कंधे पर उठाकर वह पुरे रास्ते रोते हुए गए थे।नितीश कुमार जेपी आन्दोलन से जुड़े हुए थे। नितीश कुमार ने पहली बार विधानसभा का चुनाव 1985 में हरनौत सीट से जीता था।

नीतीश कुमार के जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पल:

*- नितीश कुमार ने जार्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर 1994 में समता पार्टी का गठन किया।

*- नितीश कुमार पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उन्हें केवल सात दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था।

*- नितीश कुमार साल 2001 से लेकर 2004 तक बीजेपी सरकार में दुबारा रेलमंत्री रहे।

*- 2003 में समता पार्टी का विलय जनता दल में हो गया और उसके बाद पार्टी का नाम बदलकर जनता दल यूनाइटेड रखा गया।

*- 2005 में बिहार से राष्ट्रीय जनता दल की 15 साल पुरानी सत्ता को उखाड़ फेंकने में नितीश कुमार को सफलता मिली। इसके बाद उनकी ताजपोशी मुख्यमंत्री के रूप में की गयी।

*- बिहार 2015 चुनाव से कुछ दिन पहले ही नितीश कुमार की पार्टी जदयू, लालू यादव की पार्टी राजद और कांग्रेस ने मिलकर महागठबंधन किया।

*- 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी बहुमत मिला। इसके बाद नितीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी।

Back to top button