बॉलीवुड

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: ‘पुष्पा’ बनी फिल्म ऑफ द ईयर, इन्हें मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड

हर साल दिये जाने वाले दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड को प्रदान कर दिया गया है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 रविवार को आयोजित किया गया। इसमें सिनेमा और टीवी जगत के बेहतरीन स्टार्स और फिल्मों को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिनेमा से लेकर टीवी तक, एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के शानदार काम को सराहते हुए अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए।

पुष्पा: द राइजबनी फिल्म ऑफ़ द ईयर

देशभर में धूम मचाने के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सेरेमनी में भी खूब धूम मचाई। अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को फिल्म ऑफ द ईयर चुना गया है।


बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस कृति सेनन को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुना गया। इस फिल्म में रणवीर के लुक और उनकी एक्टिंग की अभी तक तारीफ होती है। वहीं, कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में उन्होंने सेरोगेट मदर का रोल प्ले किया था।


अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट नीचे देंखे-

– फिल्म ऑफ द ईयर- ‘पुष्पा’

– बेस्ट एक्टर ’83’ के लिए- रणवीर सिंह

– बेस्ट एक्ट्रेस ‘मिमी’ के लिए- कृति सेनन

– क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड- सिद्धार्थ मल्होत्रा

– क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- कियारा आडवाणी

– बेस्ट फिल्म- शेरशाह

– बेस्ट डायरेक्टर- केन घोष

– फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान- आशा पारेख

– बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- सतीश कौशिक

– बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- लारा दत्ता

– बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- आयुष शर्मा

– क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म – सरदार उधम सिंह

– पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर – अभिमन्यु दसानी

– पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस – राधिका मदान

– बेस्ट डेब्यू – अहान शेट्टी

– बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- अनदर राउंड

– बेस्ट वेब सीरीज – कैंडी

– बेस्ट वेब सीरीज एक्टर- मनोज बाजपेयी

– बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस – रवीना टंडन

– टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमा

– टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्टर- शाहीर शेख

– टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्ट्रेस- श्रद्धा आर्या

– टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस – रुपाली गांगुली

– टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – धीरज धूपर

– बेस्ट शॉर्ट फिल्म- ‘पौली’

– बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- विशाल मिश्रा

– बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- कनिका कपूर

– बेस्ट सिनेमेटोग्राफर – जयकृष्ण गुम्मदी

Back to top button