अध्यात्म

महाशिवरात्रि पर इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शिवजी, यह छोटा सा काम करने से बरसेगी असीम कृपा

शिवजी सभी देवताओं में सबसे लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि पूरे देश में उनके मंदिर सबसे अधिक देखने को मिलते हैं। कहते हैं एक बार यदि आप ने भोलेनाथ को प्रसन्न कर दिया तो आपके जीवन के सभी दुख दर्द समाप्त हो जाते हैं। यही वजह है कि लोग लगातार शिवजी को प्रसन्न करने की कोशिश करते रहते हैं।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो कुछ विशेष राशि के जातकों पर शिवजी की असीम कृपा रहती है। अर्थात शिवजी इन भक्तों का ज्यादा ख्याल रखते हैं। ये कुछ आसान उपायों से शिवजी को जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं। 1 मार्च को महाशिवरात्रि भी आ रही है। ऐसे में इस दिन यदि ये राशियों के जातक कुछ खास उपाय करें तो उनकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

मेष राशि (Aries)

भगवान शंकर की कृपा दृष्टि मेष राशि के जातकों पर सदैव बनी रहती है। इनसे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न भी हो जाते हैं। ऐसे में मेष राशि वालों को नियमित रूप से शिवजी की आराधना करते रहना चाहिए। यदि आप रोज शिवलिंग पर जल अर्पित करें तो बहुत लाभ देखने को मिलेगा।

महाशिवरात्रि के दिन आप शिव जी का पूर्ण भक्ति भाव से जलाभिषेक करें। ऐसा करते समय शिवजी से अपने मन की मुराद भी कहें। भोलेनाथ आपकी मुराद जरूर पूरी करेंगे। आप चाहे तो महाशिवरात्रि पर व्रत भी रख सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

शुक्र वृषभ राशि के स्‍वामी कहलाते हैं। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के परम भक्त भी हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों पर शिवजी विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। इनसे वे न सिर्फ जल्दी प्रसन्न होते हैं, बल्कि मनचाहा फल भी प्रदान करते हैं।

महाशिवरात्रि पर इस राशि के जातकों को सुबह-सुबह स्नान कर, पीले या नारंगी वस्त्र धारण कर भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको अत्यधिक लाभ होगा. आप शिवजी से संतान सुख और धन लाभ भी ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातक भी भगवान शिव के फेवरेट होते हैं। वे इन पर अपनी कृपा हमेशा बरसाते रहते हैं। इस राशि के जातक भी शिवजी की आराधना कर अपना भाग्य चमका सकते हैं। शिवजी इन्हें जल्दी प्रसन्न होते हैं।

मकर राशि वालों को महाशिवरात्रि पर भी शिव जी की विशेष पूजा करना चाहिए। आप इस दिन अपने घर कथा भी रख सकते हैं। वहीं इस दिन शिवजी का व्रत भी करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों पर भी शिवजी की कृपा बनी रहती है। इनका और शिव जी का एक खास कनेक्शन होता है। इनसे भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। इनकी हर मुराद भी पूर्ण करते हैं। इसके लिए इन्हें बस दिल से शिवजी को याद करना होता है।

कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिवजी का जल या दूध से अभिषेक करें। वहीं इस दिन किसी गरीब या ब्राह्मण को दान भी करें। इससे आपको धन-दौलत, सुख जैसी चीजें आसानी से मिल जाएगी।

Back to top button