बॉलीवुडविशेष

साथ बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे ये दोनों बच्चे बन गए हैं फिल्मी सुपर स्टार, पहचानना है चैलेंज

फिल्मी सितारों का बचपन कुछ उतना ही मासूम होता है जितना किसी आम इंसान का। धीरे-धीरे वो एक्टिंग की दुनिया में चले जाते हैं और इतना नाम कमा लेते हैं कि करोड़ों लोग उनके फैन्स हो जाते हैं। साथ बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे ये दोनों बच्चे भी अब इतना नाम कमा चुके हैं कि इनको करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। दोनों बड़े एक्शन हीरो बन गए हैं और सुपर स्टार कहलाते हैं। आप भी इन दोनों को जानते हैं चलिए अगर आप दोनों बच्चों को नहीं पहचान सके तो हम आपको बताते हैं कि दोनों कौन हैं।

पहला बच्चा है मगधीरा का राम चरण

नारंगी रंग की टी शर्ट पहनकर कोल्ड ड्रिंक पी रहा जो बच्चा आप देख रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि राम चरण तेजा है। राम चरण साउथ फिल्मों के सुपर स्टार है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं।

उनकी फिल्म मगधीरा ने तो सफलता के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। इस फिल्म को बाहुबली के डायरेक्टर राजमौली ने ही बनाया था। इस फिल्म के बाद रामचरण की गिनती साउथ के सबसे बड़े स्टारों में होने लगी थी। उनको चाहने वालों की गिनती पूरे साउथ इंडिया में बहुत ज्यादा है।

मशहूर अभिनेता चिरंजीवी के बेटे हैं राम चरण

राम चरण इस समय 36 साल के हैं। उनका जन्म चेन्नई में साल 27 मार्च 1985 को हुआ था। वो मशहूर एक्टर चिरंजीवी के बेटे हैं। इस समय वो तेलगु फिल्म इंडस्ट्री  में काम करते हैं और हैदराबाद में रहते हैं।

उनकी शादी उपासना कामिनेनी से साल 2012 में हुई थी। राम चरण की आऩे वाली फिल्म आरआरआर है जिसमें वो जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाले हैं। राम  ने अपना फिल्मी करियर साल 2007 में चिरुथा नामक मूवी से किया था।

दूसरा बच्चा है अल्लू अर्जुन

कोल्ड ड्रिंक पी रहा दूसरा बच्चा कोई और नहीं बल्कि पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन हैंं। अल्लू का नाम इस समय पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। उनकी पुष्पा फिल्म में एक्टिंग के लोग दीवाने हो चुके हैं। उनकी गिनती टॉलीवुड के टॉप 3 अभिनेताओं में होने लगी है।

अल्लू अर्जुन का श्रीवल्ली गाना हो या उनकी फिल्म का डायलॉग, सभी धूम मचा रहे हैं। अल्लू की फीस की बात करें तो वो हर फिल्म का 70 से 80 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा विज्ञापनों से उनकी करोड़ों की कमाई होती है।

स्नेहा रेड्डी से हुई है शादी

अल्लू अर्जुन शादीशुदा हैं। उनकी शादी स्नेहा रेड्डी से हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं। अल्लू 8 अप्रैल 1982 को जन्मे हैं और इस समय 39 साल के हैं। अल्लू अर्जुन ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो स्टाइल आइकॉन है और उनको करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। अल्लू के पास 100 करोड़ का बंगला भी है और अलग-अलग गाड़ियों के वो काफी शौकीन हैं।

उनके पास बड़े-बड़े ब्रांड की कई सारी गाड़ियां मौजूद हैं। पुष्पा की सफलता के पास उनके पास कई बड़े बजट की फिल्में हैं। इसके अलावा पुष्पा मूवी के दूसरे भाग का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।

Back to top button