बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधी ‘तितलियां वरगा’ फेम सिंगर अफसाना खान, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पंजाबी गानों के जरिए इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना खान शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज के साथ शादी रचाई है। 19 फरवरी को दोनों की बड़े ही धूमधाम तरीके से शादी हुई जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे थे। वही परिवार की मौजूदगी में इन्होंने पूरे रीति रिवाज से शादी रचाई।

अफसाना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अफसाना ने कैप्शन में लिखा कि, “हमारी खुशी अब शुरू होती है।” वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अफसाना का वेडिंग लुक बहुत ही प्यारा है। उन्होंने अपनी शादी में लाल जोड़ा नहीं बल्कि ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

ये कपल शाही अंदाज में नजर आ रहे थे। वही दुल्हन ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन हैवी चौकर स्टाइल का नेकलेस पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने हेवी मांग टीका लगाया हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

इसके अलावा झुमके और नथनी के साथ उन्होंने खुद को खूबसूरत तरीके से सजाया था। अफसाना ने अपने हाथों में लाल चूडा भी पहना हुआ। शादी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अफसाना अपने पार्टनर को पाकर बहुत खुश है और उन्होंने अपने अलग अलग अंदाज में पोज दिए।

वहीं बात करें दूल्हे के बारे में तो उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने लाल कलर की पगड़ी बांधी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने दूसरे लुक को कंप्लीट करने के लिए क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने मरून कलर की शॉल कैरी की थी और पगड़ी बांधी हुई थी।

अफसाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने हनीमून के बारे में बात करते हुए कहा था कि “हमारे पास हनीमून के लिए समय नहीं है। मेरी टूर्स बुक हो चुके हैं और मैं बहुत बिजी हूं। शादी के 10 दिन बाद से ही मेरे दिल्ली और दुबई में शोज हैं। तो सब एक-साथ हो जाएगा- शो और हनीमून दोनों।”

afsana khan

बता दें, इस कपल की शादी में अभिनेत्री राखी सावंत, अक्षरा सिंह, डोनल बिष्ट, रश्मि देसाई, रियाज जैसे कई टीवी सितारे भी पहुंचे थे। इस कपल की शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। अफसाना खान ‘बिग बॉस-15’ में भी नजर आई थी। इस दौरान वह काफी लाइमलाइट में रही थी। इसके अलावा उन्हें सबसे ज्यादा पहचान पंजाबी गाना ‘यार मेरा तितलियां वरगा’ से मिली थी।

Back to top button