राशिफल

Rashifal 21 February: आज 3 राशियों की होगी खूब मौज, शिवजी की कृपा से एक जटिल परियोजना होगी पूरी

हम आपको सोमवार 21 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 February 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों का पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। हो सकता है आपसे कोई बड़ी लापरवाही भी हो जाए जिससे उच्च अधिकारी की खरी खोटी भी सुननी पड़े। कोई भी काम करते समय जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा। पारिवारिक संदर्भ में सदस्यों के मध्य कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ऑफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। भावनात्मक प्रगति आपके मन को संतुलित रखने में कारगर साबित हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

shiv ji

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। यात्राएं स्थगित हो सकती हैं। मेहनत व ईमानदारी से काम करने पर लाभ मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। दफ्तर में आपके कार्यों को खूब सराहा जाएगा। व्यवसाय में प्रगति रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आत्मविश्वास व मनोबल आप में गजब का रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा। कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रभु की आराधना करें। छात्रों को आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा। किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट की आशंका है, अत: लापरवाही से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ अच्छा होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ हल्के क्षणों का आनंद लेंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। काम के मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी। आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। आज भाग्य आपका साथ देगा। कई महीनों से लंबित काम पूरे होने से आज आप मन में शांति महसूस करेंगे। पहले आपके सामने आने वाली कठिनाइयां अब गायब हो जाएंगी और रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने दैनिक कार्यों में अच्छा करेंगे। एक जटिल परियोजना पूरी हो जाएगी और इस तरह आप प्रसिद्ध हो जाएंगे। आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद उठा सकेंगे। व्यापारियों को मामूली लाभ के लिए भी अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। दूसरों की भावनाओं में नहीं बहें, अपने दिल की सुनें और आप सही राह पकड़ लेंगे। सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Shiv Ji

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी जरूरतें आसानी से पूर्ण होंगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। सेहत को लेकर सचेत रहें। आज धन का व्यय होगा। लव लाइफ में आज विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन संबंध सुधारने और पुराने गलतफहमी को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए एकदम उचित है। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र किसी से बहस ना करें, पढ़ाई के प्रति आपका रूझान बना रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी। गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे। विवादों से बचनें का प्रयास करें और अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। संतान की गतिविधियां चिंता में डाल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में शामिल होना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त हो जाएगी। पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। प्यार के मामले में थोड़ी निगेटिविटी फील हो सकती है इसलिए अपने साथी के साथ समय बिताये। आपके आशावादी होने से आपको परिवार और समाज मे सम्मान मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। कोई नई जिज्ञासा मन को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है। आंखों को चोट से बचाएं। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष में मान-सम्मान प्राप्त होगा। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द लेंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। आज बिना वजह समय की बर्बादी न करें।

आपने Rashifal 21 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button