समाचार

नाबालिग को गर्भवती कर फरार हो गया बेटा, बाप शादी करवाने का वादा कर लूटता रहा इज्जत

एक इंसान आखिर किस हद तक नीचे गिर सकता है? जब भी हम इसका जवाब देखते हैं, कोई दूसरा हैवान और नीचे गिरकर हमे हैरान कर देता है। अब राजस्थान के मुहाना थाना इलाके की इस शर्मसार घटना को ही ले लीजिए। यहां बेटे और बाप दोनों ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

बाप-बेटे दोनों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

दरअसल रोनी राजोरिया नाम का एक शख्स नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उससे कई बार संबंध बनाता रहा। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो वह भाग गया। लड़की फिर प्रेमी को तलाशते हुए उसके पिता के पास गई। लेकिन पिता भी हैवान निकला। उसने बेटे की तलाश करने और शादी करवाने का लालच देकर नाबालिग से रेप किया। हद तो तब हो गई जब उसने अपने एक दोस्त को भी उसका रेप करने दिया।

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया प्रेग्नेंट

पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की ने 12 अगस्त 2020 को थाने में शिकायत दर्ज कारवाई थी। उसने बताया था कि अगस्त 2019 को वह 17 साल की थी। तब अपने प्रेमी और आरोपी रोनी राजोरिया के साथ रहती थी। रोनी के माता-पिता ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को उसके साथ रख लिया था। फिर वह गर्भवती हो गई। ये जानकर 17 नवंबर को रोनी अचानक गायब हो गया। पीड़िता ने जब रोनी के माता पिता से उसके बारे में पूछा, तो उन्होंने कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया।

मौका देख प्रेमी के बाप ने भी बनाए संबंध

पीड़ित लड़की ने बताया कि रोनी के पिता ने बेटे से शादी करवाने और उसे तलाश करने के बदले जुलाई और अगस्त 2019 में उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसे कलेक्ट्री सर्किल के पास होटल में ले गया। वहां उसका एक दोस्त आया और उसने उस दोस्त से भी गलत काम करवाया। ये दोस्त रेलवे में टीटीई है। पीडिता जब भी रोनी के बारे में पूछती तो उसका पिता बेटे के जल्द वापस आने की बात कहकर उससे संबंध बनाता रहता।

 

बेटी पैदा हुई फिर भी करता रहा रेप

पीड़िया के अनुसार नवंबर 2019 के बाद वह अपने रिश्तेदारों के यहां रहने लगी। फिर मार्च 2020 में उसे एक बेटी हुई। पीड़िता ने ये बात रोनी के माता-पिता को भी बताई, लेकिन वह नहीं आए। फिर 26 जुलाई 2020 रोनी के पिता राजेश राजोरिया ने पीड़िता को अपने फ्लैट पर बुलवाया। यहां उसने रोनी से शादी करवाने का वादा कर जबरन संबंध बनाए।

पुलिस ने पकड़ा फरार प्रेमी को

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी रोनी फरार चल रहा था। हाल ही में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button