राशिफल

Rashifal 18 February: आज इन 5 राशियों को करियर और सेहत पर देना होगा विशेष ध्यान, पढ़ें राशिफल

हम आपको शुक्रवार 18 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 February 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पारिवारिक सदस्य आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगें। आप किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर मिलेंगे। ध्यान रखें, थोड़े लालच के लिए ट्रांसफर या प्रमोशन जल्दबाजी में ना लें। आर्थिक स्थिति ठीक है पर आपकी योजनाएं बहुत बड़ी है जिसके चलते परिस्थितियों के आंकलन में आपसे गलती भी हो सकती है। कारोबार में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आयेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। व्यावसायिक सन्दर्भ में कही दूर की यात्रा संभव है। खुद को सकारात्मक बनाए रखने के लिए अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। करियर के प्रति फोकस बढ़ाएं और गलतियां से बचें। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें तो बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। कुछ पुरानी यादें तारोताजा होंगी। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक़ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। आज मनोबल में वृद्धि होगी। अपनी मानसिक उर्जा चरम पर रहेगी। यात्रा रोमांच से भरी हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। भाई-बहन के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। युवाओं को भविष्य के लिए अत्यधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति आपके अनुकूल है। परिश्रम पर फोकस बनाए रखें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप कोशिश करेंगे, तो घर के विवादित मामले अचानक हल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। माता के सुख में सामान्य कमी महसूस कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। नये लोगों से मित्रता बढ़ सकती है। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। वाद-विवाद करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। लव लाइफ में नए संबंध स्थापित होंगे। अनैतिक कार्यो से भी दूरी बनाकर रखें अन्यथा मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। नई जॉब या बिजनेस शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म होगा। संतान पक्ष की किसी बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। खुशनुमा जिन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। व्यवसायिक चर्चा में सम्मानित हो सकते हैं। किसी सेवा से संबंधित व्यवसाय में लाभ मिलेगा। किसी अन्य की बातों में दखलंदाजी न करें। संबंधियों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नए और रोचक अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। किसी रुके धन का आगमन हो सकता है।

durga maa

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र में आज आपको तरक्की हासिल होगी। लेकिन साथ ही काम भी बढ़ेगा। छात्रों की व्यावहारिक सोच में उन्नति आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। धन का निवेश आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिनका खुद का व्यापार है, उन्हें आज मुनाफा कुछ कम दिखाई दे सकता है। यात्रा आपके लिए थकान और तनावपूर्ण साबित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खानपान और व्यायाम को लेकर सतर्कता रखें। खुदरा व्यापारियों को उधारी देने से बचने की जरूरत है। छोटी मोटी रकम को छोड़कर कोई बड़ा निवेश नुकसानदेह हो सकता है। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिये बाहर की चीजों को खाने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और उन्हें पूर्ण करने की पूरी कोशिश करें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा लेकिन किसी के भ्रमित करने से कुछ समय के लिए दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने की चाह पूरी हो सकती है। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। माता-पिता का आर्शीवाद लेने से सभी दिक्कतें दूर हो जायेंगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज स्वजनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। व्यापार में किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। आपके प्रयास आपको अब फल देंगे और जिस कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी।

आपने Rashifal 18 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button