बॉलीवुड

बेहद स्टाइलिश हैं बप्पी लहरी की बहू तनीशा, देखें उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें

संगीत की दुनिया को एक बड़ा झटका लग गया है। हाल ही में लता मंगेशकर का निधन हुआ था। उस गम से अभी लोग उबर भी नहीं सके थे कि संगीत की दुनिया का एक और बड़ा सितारा भी इस दुनिया से चला गया। मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी नहीं रहे। उनका मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया।

आज हर कोई उनको याद कर रहा है और उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है।  हम भी आपको उनके निजी जीवन से जुड़ी एक बात बताने जा रहे हैं। उनके परिवार के सदस्य के बारे में बात करें तो बप्पी दा की एक बहू भी है। अगर आपने उनको नहीं देखा है तो चलिए हम आपको उनकी तस्वीरें दिखाते हैं और उनके बारे में भी बताते हैं।

तनीशा वर्मा है बप्पी लहरी की बहू

बप्पी लहरी के परिवार की बात करें तो उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे का नाम बप्पा लहरी है और वो भी पिता की तरह ही जाने माने संगीतकार हैं। उनकी शादी साल 2012 में हुई थी। बप्पी लहरी की बहू का नाम तनीशा वर्मा है। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम क्रिश है। तनीशा वर्मा बेहद स्टाइलिश हैं और उनकी शादी में बॉलीवुड के कलाकारों का जमावड़ा लग गया था। आपको बता दें कि तनीशा जितनी स्टाइलिश हैं, उतनी ही संस्कारी भी हैं। वो वेस्टर्न के साथ ही भारतीय परंपरा से जुड़े आउटफिट भी पहनती हैं।

69 साल की उम्र में हो गया बप्पी लहरी का निधन

बप्पी लहरी का निधन 69 साल की उम्र में हो गया। वो नींद में सांस रुकने वाली गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। ये बीमारी ज्यादा मोटापे की वजह से होती है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। बड़े-बड़े अभिनेता और गायक उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हो गए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राजनाथ सिंह तक ने उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है। बप्पी दा का अंतिम संस्कार बुधवार को नहीं हो सकेगा। इसकी वजह उनका बेटा है जो इस वक्त अमेरिका में है। वो बुधवार रात 2 बजे अमेरिका से भारत पहुंचेगा। इसके बाद ही उनका अंतिम संस्कार हो सकेगा।

1985 में बप्पी दा ने जीता था फिल्म फेयर अवॉर्ड

बप्पी दा संगीत की दुनिया का जाना पहचाना नाम थे। उनका संगीत हो या उनकी गायिकी, उनका खुमार लोगों को मदहोश कर देता था। उन्होंने शराबी फिल्म के लिए साल 1985 में फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता था। सोना पहनने के शौकीन बप्पी लहरी का जन्म पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में साल 1952 में हुआ था। एक जमाने में उनका गाया हुआ गीत डिस्को डांसर लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता था। बप्पी दा नई फिल्मों में भी गाने कंपोज किया करते थे।

उनका आखिरी गीत बागी फिल्म साल 2020 में भंकस था। ये गीत भी काफी हिट रहा था। उनको सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें थीं और महीने भर से वो बीमार चल रहे थे। आखिरकार ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया बीमारी उनकी मौत का कारण बन गई और संगीत की दुनिया का चमकदार सितारा हमेशा के लिए अस्त हो गया।

Back to top button