स्वास्थ्य

खाते-खाते ही घट जाएगा आपका वजन, फैट से हो जाएंगे एकदम फिट, बस अपना लें ये आसान डाइट

हमारी दौड़-भाग भरी जिन्दगी में हम लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं। नतीजा हमारे शरीर का वजन बढ़ता जाता है और हमको पता भी नहीं लगता कि कब हम फिट से फैट हो गए हैं। वजन बढ़ना न सिर्फ लोगों के बीच हमारे आत्म विश्वास को घटा देता है बल्कि कई बीमारियों को न्योता भी देता है।

वैसे तो हम वजन कम करने के लिए बहुत तरीके आजमाते हैं लेकिन वेट कम नहीं हो पाता है। आज हम आपको ऐसी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप न सिर्फ अपना वजन कम कर लेंगे बल्कि अपने शरीर के दूसरे रोगों को भी खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो डाइट कौन सी है।

बीमारियों की जड़ है मोटापा

अगर आप मोटे हैं तो समझ लीजिए की आपके ऊपर कई तरह की बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। आपको दिल की बीमारी, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, लिवर से जुड़े रोग और घुटनों से जुड़े रोग हो सकते हैं। मोटा शरीर बीमारियों की जड़ माना गया है। इसी वजह से डॉक्टर हमेशा अपना वजन कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। आजकल हमारी लाइफ स्टाइल की वजह से वजन पर नियंत्रण रखना बेहद मुश्किल काम हो गया है। हालांकि एक डाइट है जिसकी मदद से आप वजन आराम से कम कर सकते हैं।

ये है वो डाइट जिससे कम होगा वजन

देश और दुनिया के जाने माने डॉक्टर विश्वरूप रॉय चौधरी ने इस डाइट को पेश किया है। उन्होंने इस डाइट का नाम डीआईपी डाइट रखा है। इस डाइट में वजन घटाने के लिए आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने खाने में फलों और कच्ची सब्जियों और सलाद को शामिल करना होगा।

उनके मुताबिक आपको दोपहर 12 बजे तक सिर्फ 3 से 4 तरह के फल खाने होते हैं। ये फल आपको अपने वजन के हिसाब से खाने हैं। जैसे आपका वजन 80 किलो है तो आपको 800 ग्राम फल खाने हैं। अगर आप 70 किलो के हैं तो आपको 700 ग्राम फलों का सेवन करना होगा। यानि आपको अपने वजन से 10 का गुणा करना होगा और उतना ग्राम फल खाना होगा।

प्लेट वन और टू भी बनाना होगा, तभी होगा फायदा

डॉक्टर चौधरी का दावा है कि दोपहर 12 बजे तक अगर आप फल खाएंगे तो आपका वजन कम होना शुरू हो जाएगा क्योंकि आपकी बॉडी को फाइबर मिलेगा जो आपकी भूख शांत करेगा और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ा देगा जो आपको पतला बनाएगा। हालांकि उनके मुताबिक आपको प्लेट वन और टू भी बनानी होगी। लंच से पहले प्लेट वन में तीन या चार तरह की सब्जियां जैसे गाजर, खीरा, मूली, टमाटर, प्याज, शलजल या चुकंदर आदि खाना होगा।

ये भी आपके वजन के हिसाब से होगा। जैसे आपका वजन 80 किलो है तो आपको 400 ग्राम सलाद खाना होगा। यानि आपको अपने वजन से 5 का गुणा करना होगा और उतना सलाद खाना होगा। इसके बाद आप प्लेट टू में अपना सामान्य भोजन कर सकते हैं। डिनर में भी आपको यही क्रम दोहराना होगा। उनका दावा है कि ऐसा करने से 2 से 3 महीने में ही आप फैट से फिट हो जाएंगे और आपका वजन सामान्य हो जाएगा।

Back to top button