विशेष

कुछ इस तरह याद आई लता मंगेशकर, रो पड़े सलमान खान 

बीते रविवार भारत की स्वर कोकिला का अचानक निधन हो गया। लता मंगशकर के निधन को भले ही आठ दिन बीत गए हो लेकिन अभी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में लता मंगेशकर को याद कर उन्हें श्रद्धांजली देने का सिलसिला जारी ही है। इसी बीच बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान ने भी हाल ही में ग्रेट सिंगर लता मंगेशकर को अलग अंदाज में श्रद्धांजली अर्पित की है।

सलामान खान लता मंगेशकर के निधन के बाद उन्हें एक बार फिर याद कर भावुक होते नजर आए हैं। ऐसे में सलमान ने रविवार सुबह लता मंगेशकर के सुपर हिट गाने को गाकर उन्हें याद किया है। असल में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक वीडिया पोस्ट किया है। इस वीडियो में सलमान खान ने लता मंगेशकर के सुपरहिट सॉन्ग लग जा गले को गाया है।

इसके साथ ही सलमान खान ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि कोई नहीं हुआ और लता जी की तरह दूसरा कभी नहीं होगा। सोशल मीडिया पर सलमान के इस वीडियो के आते ही एक बार फिर लोगों की आंखे लता मंगेशकर को याद कर नम हो गई।

फेंस को पसंद आ रहा सॉन्ग 

सोशल मीडिया पर लोग सलमान के इस अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं। तो वहीं कई सेलेब्रिटी इस वीडियो पर कमेंट कर लता मंगेशकर को श्रद्धांजली भी अर्पित कर रहे हैं। सेलेब्रिटी ही नहीं सलमान के फेंस को भी सलमान का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


फेंस अपने चहेते स्टार सलमान को सोशल मीडिया पर काफी प्यार दे रहे हैं। यूजर कमेंट के जरीए भी इस वीडियो पर सलमान के लिए प्यार जाहिर कर रहे हैं।

6 फरवरी को हुआ था निधन 

मालूम हो कि बीते रविवार 6 फरवरी को लता मंगेशकर का निधन मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में सुबह हो गया था। लता मंगेशकर बीते एक महीने तक कोरोना और निमोनिया दोनों ही बीमारियों से लड़ रही थी। 8 जनवरी को लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटीव होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद 6 फरवरी को उनके निधन का दुखद समाचार उनके फेंस को मिला।

सलमान का वर्कफ्रंट 

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी है। सलमान की आखिरी फिल्म अंतिम थी। जिसे उनके दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का कुछ हिस्सा दिल्ली में भी शूट किया जाना है। फिल्म के बचे हुए हिस्से को शूट करने के लिए 14 फरवरी को सलमान दिल्ली जा सकते हैं।

Back to top button