राशिफल

Rashifal 13 February: आज अपने दम पर सफलता प्राप्त करेंगे इन 5 राशियों के जातक, पढ़ें राशिफल

हम आपको रविवार 13 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 February 2022

surya on makar sankranti

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी मेहनत बढ़ती दिखाई दे रही है। अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए। बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें। रिश्तों में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। प्राइवेट कंपनियों में काम कर रहे लोगों के लिए ट्रांसफर की उम्मीद बढ़ रही है। दोस्तों के प्रति भी आपका प्यार बढ़ेगा और दोस्ती गहरी होगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरीपेशा जातकों को अधीनस्थों के कारण कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल है और काम के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अचानक कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को आंख बंद कर भरोसा करने से बचना होगा, खास तौर पर लेनदेन के मामलों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। व्यापारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आप अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त प्राप्त करेंगे और कमाई में उन्नति संभव है। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेंगे। युवाओं को आलस्य नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप जो भी करेंगे, उसमें नयापन दिखाई देगा। मित्र और बुजुर्गों की तरफ से सहयोग मिलने का योग है। आज दिन खर्चीला रहेगा। पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्य आपके पक्ष में हैं, इसलिए अपने अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। काम के साथ-साथ आप पर्याप्त आराम भी करें। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा खर्च करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप साझा कोशिशों में अधिक सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। खान-पान और दिनचर्या नियमित और संतुलित रखें। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना की संभावना है। परिवार में गंभीर मुद्दों पर आपके विमर्श को महत्त्व मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी।

surya dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

काम से संबंधित यात्रा अचानक उत्पन्न हो सकती है। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। आज आप साहसी बने रहेंगे। आपकी मेहनत आपको कामयाबी दिलाएगी। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रिय के साथ संबंध अच्छे होंगे। रोमांस के लिहाज से दिन आज अच्छा रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। छात्र अपनी मेहनत से अवश्य सफल होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन-सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपका संबंध बेहतर होगा, लाभ और सहयोग भी आप प्राप्त कर सकते हैं। आज का दिन स्त्रियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। सबकी बात ध्यान से सुनें और सबको सम्मान दें। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी अनजान शख्स से सलाह न लें। अपने बच्चों की तरफ से कोई खुशी की खबर मिलेगी। फैसला लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। जो लोग लिखने का काम करते हैं उनको अच्छा मौका मिलेगा। मन में नकारात्मक चिंताएं एवं विचार आ सकते हैं इसीलिए आपको काफी हिम्मत बरतने की आवश्यकता है। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यदि आपके पास कुछ विदेशी संपर्क हैं तो ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आपकी यात्रा सफल होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। विश्वासपात्र दोस्तों की मदद या सलाह आपके बहुत काम आएगी। दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। कामकाज में उतार चढाव के कारण थोड़ी नेगेटिविटी आ सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नई नौकरी की तलाश में या नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को अपने इच्छित क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आप किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अधिकतर कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार चढाव बना रहेगा। व्यवसाय में कुछ सकारात्मक निर्णय से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

आपने Rashifal 13 February 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 February 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 February 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button