समाचार

विधवा के प्यार में न लड़का रहा युवक, न लड़की, जानिए अजब प्रेम की गज़ब कहानी

भोपाल (एमपी)! एक बड़ी ही मशहूर पंक्ति है कि, “ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजिए, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है।” जी हां लेकिन आज़कल इसी प्यार की ख़ातिर लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो रहें हैं। बता दें कि अब भोपाल के एक हालिया घटनाक्रम को ही ले लीजिए। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए जेंडर चेंज करवाने का फैसला ले लिया।

bhopal love story

वैसे प्यार की ख़ातिर कोई पहली दफ़ा ऐसा नहीं हो रहा कि किसी ने अपने जेंडर को चेंज करवाने की सोची हो, लेकिन इस बार हुआ कुछ यूं कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए जेंडर चेंज करवाने का फैसला किया और उसका ट्रीटमेंट चल रहा था, लेकिन इसी बीच माता-पिता के समझाने के बाद उसका ट्रीटमेंट बीच में ही रोक दिया गया और अब युवक के शरीर में पुरुष और महिला दोनों के हार्मोन आ गए हैं। आइए ऐसे में समझें यह पूरी कहानी…

बता दें कि यह पूरा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जहां पर एक 32 साल का युवक एक विधवा महिला के प्यार में आकर अपना जेंडर ही बदलवाने की सोचने लगा। इतना ही नहीं परिवार का यह इकलौता लड़का दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है और वहीं पर उसे अपनी कलीग से प्यार हो गया। फिर क्या था?

उसने अपना जेंडर ही चेंज करवाने की ठान ली। मालूम हो कि उसने पहले स्टेप में अपनी बॉडी में हॉर्मोनल चेंज करवाएं। जिसके बाद वो लड़कियों जैसा व्यवहार करने लगा। वहीं जब इस बात की भनक उसके परिजनों को लगी। तो उनके होश उड़ गए और फिर उन्होंने भोपाल में युवक और महिला की काउंसलिंग कराई।

bhopal love story

युवक के पिता क्लास वन ऑफिसर की पोस्ट से रिटायर्ड व्यक्ति हैं। वहीं जब अपने लड़के की इस हरकत से घर वाले अवगत हुए। तो घर वाले उसे एडवोकेट सरिता राजानी के पास ले गए और उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने से उनके बेटे में काफी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। वह अकेला रोता था।

गुस्से में रहता है और बात-बात पर चिढ़ने लगता है। ऐसे में काउंसलर एडवोकेट सरिता ने उनकी गुहार पर लड़के और महिला की काउंसलिंग की। फिलहाल, युवक का जेंडर चेंज करने का ट्रीटमेंट बीच में रोक दिया गया है और अब उसमें लड़की और लड़के दोनों के हार्मोन आ गए हैं।

bhopal love story

वहीं मालूम हो कि काउंसलिंग के दौरान युवक ने बताया कि उसके साथ 30 साल की एक महिला जॉब करती है। महिला के पति की दो साल पहले कोरोना के कारण मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी भी है और दोनों करीब 6 महीने पहले मिले थे। ऐसे में धीरे-धीरे दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद युवक ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने शादी से मना कर दिया।

इतना ही नहीं उक्त महिला ने अपने प्रेमी लड़के से कहा कि, ” उसका पति उसे बहुत प्यार करता था। वह उसका बहुत ख्याल रखता था। वह उसके अलावा किसी और को पति के रूप में नहीं देख सकती।” लेकिन लड़के को भी अजब प्यार की लत सवार थी और फिर उसने लड़की बनने का फैसला कर लिया।

जिसके बाद लड़के ने डॉक्टर से संपर्क किया और जेंडर चेंज कराने के लिए पहले स्टेप में हॉर्मोनल चेंज करवाया। वहीं अब काउंसलर ने इस संबंध में महिला से भी बात की। उसने बताया कि लड़का उसे दीवानों की तरह प्यार करता है। वह अपने निर्णय को लेकर किसी की सुनने को तैयार नहीं है। वह मेरी बात ही नहीं सुन रहा है। मैं अपने पति को ही पति के रूप में मानती हूं, जिनकी दो साल पहले कोरोना से मौत हो गई है। लेकिन लड़का है कि वो अपने प्यार के लिए किसी भी हद्द को जाने को तैयार है।

Back to top button