बॉलीवुड

भाई की शादी में भाभी के आगे फीकी पड़ी निया शर्मा, दुल्हन की खूबसूरती ने लूट ली महफ़िल,देखें photos

देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन जोर शोर से चल रहा है। बॉलीवुड और टीवी की हस्तियां भी शादी एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। अब पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को ही ले लीजिए। निया हाल ही में अपने भाई विनय शर्मा की दिल्ली में हुई शादी में शामिल हुई। इस दौरान अपने ब्यूटीफुल आउट्फिट से उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया।

निया से ज्यादा सुंदर हैं उनकी भाभी

हालांकि शादी में सारी महफिल निया शर्मा की नई नवेली भाभी लूट ले गई। वैसे तो हर लड़की अपनी शादी में सबसे सुंदर और यूनीक दिखना पसंद करती है। लेकिन निया की भाभी ने न तो ओवर द टॉप लहंगा चुना और न ही कोई हेवी जूलरी कैरी की। लेकिन फिर भी वह बेहद सुंदर और आकर्षक लग रही थी। शादी में आए सभी मेहमान उन्हें की टकटकी लगाए घूर रहे थे।

सफेद लहंगे में प्रिंसेस दिखी निया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)


सामान्यतः शादियों में लड़कियां तड़क-भड़क रंगों से बनी ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, लेकिन निया अपने भाई की शादी में प्योर वाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दी। उनकी इस ड्रेस को डिजाइनर सुमन गुहा ने खासतौर पर निया के लिए बनाया था। उनकी ड्रेस फ्लेयर्ड वाइट स्कर्ट और फैंसी चोली का लहंगा सेट थी। इसमें निया किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी।

इस ड्रेस में लेयर्ड घेरदार स्कर्ट के ऊपर थ्रेड वर्क और शिमरी डीटेल से ड्रीमी टच ऐड था। वहीं चोली में फ्रंट पर कप्स और बाकी हिस्से में शीयर क्लोद का काम था। शोल्डर पर बड़ा फ्लॉवर भी ड्रेस को खास टच दे रहा था। निया ने इस ड्रेस पर रेड हील्स और लिप्स्टिक कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया।

दुल्हन ने पहना गुलाबी लहंगा

निया शर्मा की भाभी महक की बात करें तो उन्होंने मोस्ट कॉमन लाल लहंगा की बजाय हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा था। इस लहंगे में पिंक के अलग-अलग शेड्स और सिल्वर कलर का कॉम्बिनेशन वर्क था। ये लहंगा दुल्हन पर बहुत खिल रहा था। वे इसमें बेहद सुंदर लग रही थी।

दुल्हन ने प्रिंसिस कट का ब्लाउज पहना था। सिर पर दुपट्टा डाला हुआ था। कन्ट्रास्टिंग शेड की जूलरी कैरी की थी। हेवी जड़ाऊ चोकर नेकलेस, झुमके, मांगटीका और हाथफूल भी पहने थे। वहीं हाथों में लाल चूड़ियां उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही थी।

सफेद शेरवानी में हैंडसम दिखे निया के भाई

दूल्हे विनय शर्मा की बात करें तो उन्होंने बहन निया की तरह सफेद रंग चुना। वह व्हाइट शेरवानी पर प्रिंटिड दुपट्टा कैरी हुए थे। वहीं गले में वाइट ऐंड ग्रीन पर्ल लेयर्ड नेकपीस और सिर पर पगड़ी थी। इस लुक में विनय बड़े ही हैंडसम लग रहे थे। जब ये जोड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सभी ने ये ही बोला कि दूल्हा दुल्हन साथ में बहुत प्यारे और खुश लग रहे हैं।

बताते चलें कि निया शर्मा के भाई विनय शर्मा दिल्ली की एक एमएनसी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने अपनी फ्रेंड महक को दुल्हन के रूप में चुना है। इस पूरी शादी में निया बड़ी ही उत्साहित नजर आई।

Back to top button