बॉलीवुड

B- फिल्मों की हीरोइन मान्यता पर लट्टू थे संजय दत्त, बहनें हो गई थी नाराज, शादी तक में नहीं गई

संजय दत्त (Sanjay Dutt) और उनकी पत्नी मान्यता (Manyata Dutt) आज (7 फरवरी) शादी की 14वीं सालगिरह माना रहे हैं। कपल ने 7 फरवरी, 2008 को शादी रचाई थी। हालांकि ये शादी दोनों के लिए आसान नहीं थी।

संजय दत्त की दोनों बहनें नम्रता और प्रिया इस शादी के सख्त खिलाफ थी। लेकिन संजू बाबा ने परिवार के खिलाफ जाकर मान्यता को अपना बनाया था। ऐसे में आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

बी ग्रेड फिल्मों में काम करती थी मान्यता

मान्यता दत्त का रियल नाम दिलनवाज शेख हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइन बनना चाहती थी। उन्होंने गंगाजल फिल्म में आइटम सॉन्ग भी किया था। हालांकि मान्यता को फिल्मों में कोई खास सफलता नहीं मिली। काम न मिलने के चलते उन्होंने बी और सी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया।

ऐसे हुई संजय से पहली मुलाकात

मान्यता और संजय दत्त की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। तब संजय का अपनी दूसरी बीवी रिया पिल्लई से तलाक हो चुका था। संजय और मान्यता जल्द ही एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों में सच्चा प्यार हो गया। आलम ये था कि संजय दत्त ने मान्यता की बी ग्रेड फिल्म लव लाइक के राइट्स 20 लाख रुपए में खरीद लिए थे।

50 की उम्र में की थी तीसरी शादी

संजय और मान्यता को पहली बार 2006 में एक अवार्ड फंक्शन में साथ देखा गया था। तब खबर आने लगी थी कि संजय खुद से 21 साल छोटी एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। संजय ने मान्यता को करीब दो साल डेट किया। फिर उन्होंने 2008 में गोवा में मान्यता से शादी रचा ली। इस शादी के समय संजय 50 साल के थे।

संजय वैसे तो वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) के दिन शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, लेकिन फिर उन्होंने बसंत पंचमी होने के चलते 7 फरवरी को शादी रचा ली। हैरत की बात ये है कि इस शादी में बॉलीवुड से उनके दोस्त सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी शामिल हुए थे। लेकिन संजय की दोनों बहनें इस शादी में नहीं आई थी।

शादी से खुश नहीं थी संजय की बहनें

संजात दत्त की दोनों बहनें नम्रता और प्रिया दत्त अपने भाई की शादी से खुश नहीं थी। वे बिल्कुल भी नहीं चाहती थी कि उनका भाई 21 साल छोटी एक बीग्रेड फिल्म की एक्ट्रेस से तीसरी शादी करे। हालांकि जब संजय ने बहनों की बात नहीं मानी और मान्यता से शादी रचा ली तो वे नाराज हो गई। भाई की शादी में भी नहीं आई। बल्कि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हमे तो पता ही नहीं था कि ये शादी कब थी।

इस मुद्दे पर मान्यता ने कहा था कि “मैंने संजय की दोनों बहनों से रिश्ता बनाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं दिया। अब मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकती थी। वहीं संजय ने भी कभी मुझे इस चीज को लेकर कोई जबरदस्ती नहीं की।”

बताते चलें कि शादी के कुछ सालों बाद संजय और उनकी बहनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया। अब सभी हंसी खुशी साथ रहते हैं। मान्यता से शादी के दो साल बाद संजय 21 अक्टूबर, 2010 को दो जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा के पिता भी बन गए थे। वहीं उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा से भी एक बेटी त्रिशाला है।

Back to top button