बॉलीवुड

लता मंगेशकर को मुखाग्नि देने वाले हृदयनाथ कौन है? मिलिए दीदी के पूरे परिवार से

स्वर-कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mageshkar) के जाने का दुख पूरा देश मना रहा है। रविवार 6 फरवरी उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार, शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में वे पंचतत्व में विलीन हो गई। उनके अंतिम संस्कार में छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर (Hridaynath Mangeshkar) ने मुखाग्नि दी।

बहुत छोटी उम्र में ही लता जी के कंधों पर अपने परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। उन्होंने 13 साल की उम्र में अपना करियर स्टार्ट कर दिया था। परिवार की खातिर उन्होंने कभी शादी भी नहीं की। हालांकि वह जीवन में कभी अकेली नहीं रही। उनके साठ देश की 130 करोड़ जनता और उनका पूरा परिवार खड़ा रहा।

पिता को गुरु मानती थी लता मंगेशकर

1929 में इंदौर, मध्य प्रदेश में पैदा हुई लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर म्यूजिशियन थे। वे लता जी के पिता क्लासिकल सिंगर और थियेटर ऐक्टर भी थे। लता उन्हें ही अपना गुरु मानती थी। उनकी मां का नाम शीवंती मंगेशकर था।

दीनानाथ मंगेशकर की पहली शादी शीवंती की बड़ी बहन नर्मदा से हुई थी, हालांकि उनके निधन के बाद उन्होंने शीवंती से शादी रचा ली। शादी के बाद उनका नाम बदलकर सुधामति कर दिया गया था।

सभी भाई-बहनों में थी सबसे बड़ी

लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता के गुजरने के बाद उन्हीं ने पूरे परिवार को संभाला था। उनकी तीन बहनों के नाम मीना, आशा, उषा है। वहीं भाई का नाम हृदयनाथ है। लता जी के सभी भाई-बहन सिंगर और म्यूजिशियन हैं। आज हम आपको उनके परिवार से मिलाने जा रहे हैं।

मीना खडीकर

मीना, लता जी के बाद सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वे एक सिंगर और म्यूजिशियन रह चुकी हैं। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में कई गाने गाए हैं। वे 90 वर्ष की हैं।

आशा भोंसले

आशा भोंसले बॉलिवुड में एक बड़ा नाम हैं। लता जी के बाद उन्होंने भी खूब शोहरत कमाई। आशा ने 16 वर्ष की उम्र में लता जी के सेक्रेटरी गणपतराव भोंसले से दीदी की मर्जी के खिलाफ शादी रचा ली थी। इससे दोनों बहनों में दूरियाँ आ गई थी। आशा भोसले 88 साल की हैं। उनका गणपतराव भोंसले 1960 में तलाक हो गया था। फिर वे आर डी बर्मन संग शादी के बंधन में बंध गई थी।

उषा मंगेशकर

उषा मंगेशकर फिल्म इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है। वे भी अपनी बहनों की तरह सिंगर हैं। उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। लता दीदी की तरह उन्होंने भी आज तक शादी नहीं रचाई। उनकी उम्र 86 वर्ष है।

हृदयनाथ मंगेशकर

हृदयनाथ मंगेशकर सभी बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्हीं ने लता जी के अंतिम संस्कार में मुखाग्नि दी है। वे संगीत की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मान दे चुकी हैं। उनकी उम्र 84 वर्ष है।

श्रद्धा कपूर से भी है रिश्ता

श्रद्धा कपूर, लता मंगेशकर की रिश्ते में परपोती लगती हैं। दरअसल श्रद्धा के नाना पंधारीनाथ कोल्हापुरे, लता जी के पिता दीनानाथ के भांजे थे। वहीं श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे रिश्ते में लता मंगेशकर की भतीजी लगती हैं।

Back to top button