राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा से 5 राशियों की पैसों की स्थिति में आएगा सुधार

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 7 फरवरी से 13 फरवरी 2022 तक

mesh

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप आप शांति, धैर्य और समझदारी से काम लें। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पैसे से जुड़ी आपकी चिंता का समाधान होगा। अचानक आपका कोई प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है और आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। कोई व्यक्ति आपको राज की बातें बता सकता है।

करियर के विषय में : व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें।

हेल्थ के विषय में : किसी दोस्त की सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी।

Taurus

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपका दिमाग तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। इच्छाओं के पूर्ण होने का समय चल रहा है।

प्यार के विषय में : सिंग्लस के लिए सप्ताह बेहतर रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से सितारे कमजोर रहेंगे।

mithun rashi

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को प्रतिभा को निखारने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़ा फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो बड़े व्यापारियों को इस हफ्ते कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन खत्म होगी। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें।

प्यार के विषय में : सिंग्लस को जीवन में संतुष्टि रहेगी लेकिन साथी की खोज जारी रहेगी।

करियर के विषय में : आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

cancer

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

धन लाभ के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सप्ताह के अंत में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कुछ समस्या होगी। अपना व्यवहार संतुलित रखें, आवेग में आकर कुछ भी बोलने से बचें।

करियर के विषय में : नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार हो सकता है। बहुत दिनों से चली आ रही सेहत संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है।

leo

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

लंबे समय से अधूरा काम इस हफ्ते पूरा होगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में बहुत खुशियां रहेंगी। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा।

हेल्थ के विषय में : किसी न किसी तरह के मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे।

kanya

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सप्ताह के प्रारम्भ में रुके हुए कार्य बनेंगे। संगीत से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल है। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। छात्रों को कुछ ठोस लाभ होने की संभावना है। अपने ग़ुस्से पर काबू रखना सीखें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। दोनों को चरम सुख की प्राप्ति होगी।

करियर के विषय में : जॉब और बिजनेस में कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। पुरानी परेशानियां सामने आ सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं।

Tula

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार में सुख शांति का माहौल आने वाला है। आप बड़ा लाभ लेने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सभी बिंदुओं को अच्छे ढंग से जान लें। बेकार का तनाव और चिंताएं जिंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें। आपकी मेहनत किसी परियोजना के सफलता के रुप में सामने आने वाली है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ क्रोध में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा बात काफी बिगड़ सकती है।

करियर के विषय में : आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।

Scorpio

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों को नौकरी-धंधे से धन लाभ होगा। परिवार से मदद मिलेगी। पैसों के मामले में सप्ताह ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार ही चलना होगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। बोलने पर संयम रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं फंसे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम करें। प्रेम संबंध और मजबूत हो जाएंगे।

करियर के विषय में : छात्र अपने समय का सदुपयोग करेंगे और नए ज्ञान का अनुभव प्राप्त करेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत में गिरावट संभव है। अच्छे खानपान के साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।

dhanu

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस हफ्ते अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी पुराने संपर्क का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। भाग्य से सारे कार्य सम्पन्न होने का प्रबल योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी बदलने के बारे में योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

हेल्थ के विषय में : जल्दबाज़ी में सीढ़ियाँ चढ़ने की कोशिश न करें, नहीं तो साँस से जुड़ी तक़लीफ़ हो सकती है।

Makar

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार में भागीदारी में लाभ होगा। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। किसी जरूरी विषय पर घर वालो से बात करेंगे, इससे कारोबार में चल रही परेाशानी का हल निकलेगा। आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है। किसी भी प्रकार के नकारात्मक भावना को प्रवेश नहीं करने दें। हर स्थिति में मन को काबू में रखें।

प्यार के विषय में : बेवजह साथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जिससे संबंधों में तनाव बना रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे, जिससे उच्च पद की प्राप्ति का योग बन रहा है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार आने की संभावना है। हालांकि कोई भी लापरवाही न करें।

kumbh

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। ऑफिस मे किसी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

प्यार के विषय में : रिश्ते में सकारत्मकता और मजबूती बनी रहेगी। एक-दूसरे से दिल की ढेरों बातें शेयर करेंगे।

करियर के विषय में : बेरोजगार जातकों को इस सप्ताह रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जायेंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर के पास जाकर इलाज के लिए पैसे खर्च करने होंगे।

Mina

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। यह परिणाम आपके बिजनेस से जुड़ा हो सकता है। दूसरों को दबाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी भूल रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकती है। वाणी नियंत्रित रहेगी परन्तु फिर भी ऐसे वचन बोल देंगे जो आपकी अच्छाई को छुपा देगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए समय काफी खुशनुमा रहेगा। रोमांस और प्रेम के अवसर आएंगे।

करियर के विषय में : नौकरी व व्यवसाय में साझेदारों और साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए योग करना लाभदायक रहेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 7 फरवरी से 13 फरवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 7 फरवरी से 13 फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 7 फरवरी से 13 फरवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button