बॉलीवुड

अर्जुन कपूर को घर का दामाद बनाना चाहते थे सलमान खान, इस कारण बात बनते-बनते रह गई

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय एक स्ट्रॉंग रिलेशनशिप में हैं। इस रिश्ते के चलते अर्जुन और सलमान खान के बीच खटास पैदा हो गई है। लेकिन एक समय ऐसा था जब सलमान, अर्जुन को बहुत पसंद करते थे। इतना ही नहीं वे उन्हें अपने घर का दामाद बनाना चाहते थे। दरअसल उन दिनों अर्जुन, सलमान की बहन अर्पिता खान को डेट किया करते थे।

अर्जुन का पहला प्यार थी अर्पिता

अर्जुन जब 18 साल के थे तब उन्हें सलमान की बहन अर्पिता से प्यार हो गया था। तब अर्जुन 140 किलो के हुआ करते थे। वे अर्पिता के प्यार में पागल थे। अर्पिता उनका पहला और सच्चा प्यार थी। सलमान खान को भी इस रिश्ते के बारे में पता था। वह भी अर्जुन को पसंद करने लगे थे। यहां तक कि भाईजान चाहते थे कि अर्जुन और अर्पिता हमेशा साथ रहें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अर्पिता को लेकर सिरियस थे अर्जुन

arjun kapoor

अर्जुन, अर्पिता को लेकर बहुत सिरियस थे। उन्होंने उसे लेकर बहुत से सपने सँजो लिए थे। उन्होंने सोचा कि उनकी लाइफ अब सेट है। उन्हें अपने सपनों की परी मिल गई है। अर्जुन ने अर्पिता को करीब दो सालों तक डेट किया। लेकिन फिर साल 2003 में उन्हें अपनी लाइफ का सबसे बड़ा झटका लगा।

इस कारण हुआ ब्रेकअप

आपको जान हैरानी होगी कि वह अर्जुन कपूर नहीं बल्कि अर्पिता खान थी जिन्होंने ये रिश्ता तोड़ा। अर्जुन कभी भी अर्पिता से ब्रेकअप नहीं करना चाहते थे। वह उन दिनों निखिल आडवाणी की फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में असिस्ट कर रहे थे। तब उनका हीरो बनने का भी कोई इरादा नहीं था। फिर अचानक एक दिन अर्पिता आई और उसने कहा कि हम ब्रेकअप कर रहे हैं। ये सुन अर्जुन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

ब्रेकअप के बाद भी सलमान ने किया अर्जुन को सपोर्ट

ब्रेकअप के बाद अर्जुन पूरी तरह से टूट गए थे। ऐसे में सलमान ने उन्हें सहारा दिया। उन्हें भी इस ब्रेकअप की खबर से झटका लगा था। उन्होंने अर्जुन को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटीवेट किया। उन्हीं कि बदौलत अर्जुन ने अपना वजन कम कर फिल्मों में बतौर हीरो आने की सोची। सलमान ने भी अर्जुन की इस काम में बहुत हेल्प की।

सलमान की मदद से स्टार बने अर्जुन

कहते हैं कि सलमान अर्जुन को पसंद करते थे। अर्पिता और अर्जुन के रिश्ते में वे अक्सर अर्जुन का साइड लेते थे। वे अर्जुन को अपने घर का दामाद बनाना चाहते थे। हालांकि अर्पिता को कुछ और ही चाहिए था। अर्पिता से ब्रेकअप के बाद अर्जुन अपने भविष्य को लेकर भी कन्फ्यूज रहा करते थे। एक तरह से सलमान ने ही उन्हें सही दिशा दी।

मलाइका की वजह से आई सलमान-अर्जुन में दूरी

ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन का सलमान संग मिलना जुलना जारी था। दोनों एक साथ पार्टियों में मस्ती करते थे। लेकिन फिर अर्जुन का दिल सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा पर आ गया। अर्जुन के चक्कर में मलाइका ने सलमान के भाई अरबाज खान को तलाक दे दिया। बस यही से सलमान और अर्जुन के बीच दूरियाँ बढ़ने लगी। आज दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

Back to top button