बॉलीवुड

सलमान की एक्स-भाभी से इश्क लड़ा रहे थे अर्जुन कपूर, भाईजान से सामना हुआ तो करने लगे ऐसी हरकत

सलमान खान (Salman Khan) के बारे में कहा जाता है कि उनकी दोस्ती जितनी अच्छी है, दुश्मनी उतनी ही बुरी है। वह एक बार किसी को दिल से अपना मान ले तो उसके लिए जान भी दे सकते हैं। वहीं यदि कोई एक बार उनके दिल से उतर जाए तो वे उसे कभी माफ नहीं करते हैं। सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच की खटास किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक्टर्स की थोड़ी भी नहीं बनती हैं।

अर्जुन को पसंद नहीं करते सलमान

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर इस समय सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। जब से मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के करीब आए हैं, तब से भाईजान को अर्जुन फूटी आँख नहीं सुहाते हैं।

दोनों एक दूसरे से मिलना या बातचीत करना आवाइड ही करते हैं। लेकिन 2018 में सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में दोनों का आमना सामना हो गया था। इसके बाद जो हुआ वह देखने लायक था।

आमना सामना हुआ तो किया इग्नोर

सलमान खान जैसे ही सोनम के शादी के रिसेप्शन में पहुंचे तो वहाँ का माहौल एकदम बदल गया। मीडिया और वहाँ मौजूद लोग उन्हें देख बड़े खुश हो गए। इस बीच सलमान वहाँ सबसे पाले कैटरीना कैफ से मिले। कैटरीना के पास में ही बोनी कपूर और अर्जुन कपूर खड़े थे। सलमान को देखते ही बोनी कपूर ने उनके माथे को चूम लिया। वहीं अर्जुन कपूर से ये सब देखा नहीं गया।

सलमान को देख चलते बने अर्जुन

दरअसल सलमान और अर्जुन का जैसे ही आमना सामना हुआ तो दोनों एक दूसरे के सामने आने से बच रहे थे। यहां तक कि दोनों एक दूसरे से नजरे भी नहीं मिला रहे थे। खासकर अर्जुन, सलमान को देखकर बहुत नर्वस हो गए थे। वे भाईजान के सामने शर्म से नजरे झुकाए खड़े थे। हालांकि जब दोनों के बीच टेंशन और बढ़ने लगी तो अर्जुन ने वहाँ से चले जाना ही सही समझा।

सलमान और अर्जुन को देख ऐसा लगा मानों दोनों एक दूसरे को देख खुश नहीं थे। इसलिए सब दोनों का आमना सामना हुआ तो इनके चेहरे के हाव भाव ही बदले हुए थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायलर हुआ था। जिसने भी ये वीडियो देखा वह चटखारे लेने लगा। लोगों को सलमान और अर्जुन के बीच की यह टेंशन देख बड़ा मजा आया।

देखें वीडियो

अर्पिता खान को भी डेट कर चुके अर्जुन

मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं। अर्पिता अर्जुन का पहला प्यार थी। तब अर्जुन 18 साल के थे और उनका वजन 140 किलो हुआ करता था। अर्जुन अपने रिश्ते से बहुत खुश थे। सलमान को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन फिर अर्पिता ने खुद एक दिन अर्जुन से ब्रेकअप कर लिया।

अर्पिता से अलग होने के बाद अर्जुन टूट गए। हालांकि सलमान ने उन्हें सहारा दिया। उनसे अपने रिश्ते नहीं बिगड़ने दिए। बल्कि सलमान की मदद से ही अर्जुन स्टार बने। लेकिन फिर उनका दिल मलाइका पर आया और फिर सलमान से उनके रिश्ते बिगड़ गए।

Back to top button
?>