दिलचस्प

जोरदार पैकिंग के साथ दुल्हन को मिला अतरंगी गिफ्ट, खोला तो छूट गई सबकी हंसी – Video

इस साल भारत में बड़ी धूम-धाम से शादियां हो रही है। बीते वर्ष कोरोना वायरस के कहर के चलते शादियों का सीजन फीका रहा था। हालांकि इस बार शादियों में कोई खास पाबंदियाँ नहीं है। ऐसे में कई लोग इस वर्ष बड़े लेवल पर शादी रचा रहे हैं।

हालांकि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। सरकार ने सभी को मास्क पहनने की सलाह दी है। लेकिन यदि आप अपने आसपास हो रही शादियों पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि कोई भी इस मास्क वाली बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। सभी को शादी में अपना मेकअप वाला सुंदर चेहरा दिखाना है।

दुल्हन को शादी में मिला अनोखा गिफ्ट

इस बीच सोशल मीडिया पर शादी और उसमें मिले एक अनोखे गिफ्ट वाला वीडियो बहुत वायलर हो रहा है। शादी में दूल्हा-दुल्हन को ढेर सारे गिफ्ट्स मिल जाते हैं। स्टेज पर इन गिफ्ट्स की दुकान लग जाती है। इन तोहफों में क्या निकलेगा ये देखने का भी अपना अलग मजा होता है। जब हम शादी में मिले गिफ्ट्स को खोलते हैं तो उसमें से कई तरह की चीजें बाहर निकलती है।

कुछ गिफ्ट्स अच्छे होते हैं, कुछ बुरे और कुछ बेहद अनोखे होते हैं। आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें दुल्हन को अपनी शादी में बड़ा ही अनोखा और काम का गिफ्ट मिला। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। उनके पास गिफ्ट्स का ढेर पड़ा है। वह एक-एक कर सभी गिफ्ट्स खोल रहे हैं।

गिफ्ट देख छूट गई दुल्हन की हंसी

इस बीच दुल्हन के हाथ एक अनोखा गिफ्ट लगता है। इस गिफ्ट की पैकिंग बड़ी जोरदार होती है। इसे खोलने पर अंदर एक के बाद एक और पैकेट्स निकलते जाते हैं। जब दुल्हन इसे पूरा खोलती है और गिफ्ट चेक करती है तो उसकी हंसी निकल जाती है। गिफ्ट में किसी ने दुल्हन को मास्क दे दिया। ये अनोखा गिफ्ट देख दुल्हन के चेहरे की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

इस कोरोना काल में मास्क कितना जरूरी है ये सभी जानते हैं। शायद गिफ्ट देने वाले ने भी इसी सोच के साथ दुल्हन को मास्क दिया होगा। वैसे भी शादी में दूल्हा-दुल्हन मास्क नहीं लगाते हैं। इस अनोखे गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे देख लोगों की भी हंसी नही रुक रही है।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

वैसे आप लोगों को ये गिफ्ट और इसकी पैकिंग का अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

Back to top button