बॉलीवुड

सुपरहीरो बने MS धोनी, सिर पर लंबी जटाएं, गले में लिपटी मालाएं लेकर राक्षसों से भिड़े, देखें Video

‘धोनी’ ये सिर्फ नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) हर किसी के फेवरेट हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी तगड़ी है। धोनी ने क्रिकेट से भले सन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में थोड़ी सी भी कमी नहीं आई है। क्रिकेट में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद धोनी अब नई पारी खेलने को तैयार हैं।

सुपरहीरो बने धोनी

दरअसल धोनी ग्लैमर की दुनिया में एंट्री कर रहे हैं। उनकी यह एंट्री काफी धमाकेदार और आकर्षक है। दरअसल धोनी का इन दिनों एक सुपरहीरो वाला लुक बड़ा वायरल हो रहा है। इसमें धोनी के सिर पर लंबी जटाएं और गले में कई मालाएं लिपटी दिख रही है। उनका ये लुक महादेव की तरह है। वे इस वायरल लुक में रुद्र अवतार में दिख रहे हैं।

ग्राफिक नॉवेल से करेंगे ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री

महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में इसका फर्स्ट लुक भी रिलीज किया है। इसमें पूर्व कैप्टन धोनी सुपरहीरो के किरदार में बहुत जच रहे हैं। ‘अथर्व: द ओरिजिन’ के इस टीजर को देख फैंस बहुत उत्साहित हो गए हैं।

राक्षसों से भिड़ेंगे धोनी

ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ एक पौराणिक साइंस फिक्शन वेब सीरीज़ है। इसमें फैंस धोनी को उनके ऐनिमेटेड अवातर में देख सकेंगे। इस सीरीज में धोनी राक्षसों से भिड़ते दिखाई देंगे। धोनी के इस नए लुक और ग्राफिक नॉवेल को लेकर फैंस से अब इंतजार नहीं हो रहा है। वे जल्द से जल्द धोनी का यह नया रूप देखना चाहते हैं।

सीरीज को लेकर रोमांचित हैं धोनी

अपनी इस ग्राफिक नॉवेल को लेकर धोनी ने कहा कि वे इसे लेकर बड़े ही रोमांचित हैं। ये एक रोमांचक उद्यम है। ‘अथर्व- द ओरिजिन’ ग्राफिक उपन्यास की कहानी बड़ी आकर्षक है। वहीं इसे इमर्सिव कलाकृतियों के साथ पेश किया जा रहा है।

Dhoni Entertainment ला रही सीरीज

ग्राफिक नॉवेल पर आधारित इस सीरीज को Dhoni Entertainment ला रहा है। बताते चलें की धोनी की बीवी साक्षी इसकी मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने भी इस सीरीज को थ्रिलिंग बताया है। इस नॉवेल के लेखक रमेश थमिलमनी है। ग्राफिक नॉवेल का निर्माण Virzu Studios और MIDAS Deals प्राइवेट लिमिटेड ने साथ में किया है।

ड्रीम प्रोजेक्ट है अथर्व – द ओरिजिन

‘अथर्व – द ओरिजिन’ ग्राफिक नॉवेल के लेखक रमेश थमिलमनी बताते हैं कि यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह मेरे दिल के करीब है। इसे हमने कई सालों के विजन और विचारों से जीवंत किया है। इसे सबसे उत्कृष्ट कृति में तब्दील कर पेश किया जा रहा है। एमएस धोनी इसमें अथर्व के रोल में नजर आएंगे।

देखें फर्स्ट लुक का वीडियो

वैसे आपको धोनी का यह अवतार कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button