दिलचस्प

‘तू ही तो मेरा यार माहिया’ बोलकर खूब नाची दुल्हन, अंदाज देख दीवाने हुए लोग, देखें Video

भारतीय शादियां बिना डांस के अधूरी है। जब तक शादी में नाच गाना न हो तब तक मजा नहीं आता है। फिर इन दिनों खुद दुल्हन का अपनी शादी में डांस करने का ट्रेंड भी खूब चल रहा है। यदि आप इंटरनेट खँगालों को दुल्हन के डांस के कई वीडियोज आपको मिल जाएंगे।

भारत में शादियों का सीजन इस समय जोरों शोरों से चल रहा है। एक बार फिर गली मोहल्लों में बैंड बाजों और शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं शादी से जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। खासकर दुल्हन से जुड़े वीडियोज लोग बड़ा पसंद करते हैं।

दुल्हन ने शादी में किया जोरदार डांस

आप ने वैसे तो कई दुल्हनों के डांस देखें होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन का डांस दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो में दुल्हन एकदम सज-धज के अपनी सहेलियों संग स्टेज पर नाच रही है। इस दौरान दुल्हन का आत्मविश्वास बहुत तगड़ा होता है।

दुल्हन ने अपने डांस को बहुत ही अच्छे ढंग से कोरियोग्राफ भी किया हुआ है। उनके डांस को देख वहाँ मौजूद सभी लोग इंप्रेस हो गए। दुल्हन ने स्टेज पर ‘तू ही तो मेरा प्यार माहिया’ गाने पर रॉकिंग परफॉर्मेंस दी है। कत्थई रंग का लहंगा पहने हुए ये दुल्हन डांस करते हुए बड़ी प्यारी लगती है।

लोगों को पसंद आई दुल्हन की परफॉरमेंस

दुल्हन को इस तरह डांस करता देख लोग बड़े खुश हो रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में प्यार लूटा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा “दुल्हन का यह अंदाज मुझे बड़ा पसंद आया।” दूसरे ने कहा “इस वीडियो को बार-बार देखने का मन कर रहा है। दुल्हन ने बहुत अच्छा डांस किया।” फिर एक कमेंट आता है “बहुत ही शानदार डांस था।”

एक महिला यूजर लिखती है “दुल्हन बहुत लक्की है जो उसे अपनी शादी में डांस करने का अवसर मिला। मुझे तो अपनी शादी में नाचने कि अनुमति ही नहीं दी गई थी।” एक अन्य यूजर कहता है “यह देख खुशी हुई कि आजकल की लड़कियां अपनी शादी में खूब एन्जॉय कर रही हैं।”

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaivahik Wedding (@vaivahik)


इस बात में कोई शक नहीं कि दुल्हन ने बहुत ही शानदार डांस किया है। उम्मीद है कि इस डांस को देखकर आपका मूड फ्रेश हो गया होगा। आपको दुल्हन की यह डांस परफॉरमेंस कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Back to top button