दिलचस्प

दुल्हन ने सड़क पर दौड़ाई बुलेट, लोग बोले- लहंगा पहिएं में फंसा तो सारा स्वैग निकल जाएगा – Video

शादी का सीजन फिर से शुरू हो गया है। इसी के साथ बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। हर जगह शादी की सजावट, शहनाइयों की गूंज और बारातियों का डांस शादी के इस सीजन में चार चाँद लगा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियोज भी वायलर हो रहे हैं। खासकर दुल्हन से जुड़े वीडियो को लोग बहुत ज्यादा देखते हैं।

शादी वाला दिन हर लड़की के लिए खास होता है। वह इस दिन का कई सालों से इंतजार करती है। ऐसे में वह इस दिन को और भी खास और यूनीक बनाने की कोशिश करती है। हम अक्सर यही देखते हैं कि शादी वाले दिन दुल्हन सज-धजकर लड़कियों की तरह रहती है। इस दिन वह लाज और शरम का गहना ओढ़ लेती है।

शादी के जोड़े में बुलेट लेकर निकली दुल्हन

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बिंदास दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं, जिसका देसी स्वैग देख आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन शादी के जोड़े में सड़क पर बुलेट चलाती दिख रही है। शादी के पहले जहां सभी दुल्हनें सज-धज के कार में बैठना पसंद करती है, तो वहीं इस दुल्हन ने खुद बुलेट चलाकर सबको हैरान कर दिया।

ये दुल्हन जब सड़क पर बुलेट लेकर निकलती है तो राह चलते लोग भी उसे देखते रह जाते हैं। दुल्हन के इस वीडियो में बैकग्राउन्ड में एक पंजाबी गाना भी बजता है। ये दुल्हन के स्वैग में और भी चार चांद लगा देता है। आमतौर पर लड़के इस तरह सड़क पर बुलेट दौड़ाते दिखाई देते हैं। लड़कियां भी बुलेट चलाती है। लेकिन वह भी इस दौरान वेस्टर्न आउटफिट पहनती हैं। इसलिए एक दुल्हन का शादी के जोड़े में बुलेट चलाना हर किसी को आकर्षित कर रहा है।

रॉयल अंदाज देख दंग रह गए लोग

दुल्हन का यह रॉयल अंदाज देख सोशल मीडिया पर लोग भी बड़े खुश हो रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नाम के एकाउंट ने साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “जब आपकी फैमिली लव मैरिज के लिए मान जाए। उन दोस्तों को टैग करें जो शादी के लिए काफी एक्साइटेड होते कि बस फैमिली मान जाए।”

वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट किया “बहनजी लहंगा फंस गया न पहिए में तो सारा स्वैग रोड पे रह जाएगा।” वहीं दूसरे ने कहा “आपकी ड्रेस टायर में आ गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे।” फिर एक कमेंट आता है “दुल्हन का यह स्टाइल बहुत ही मस्त है।”

देखें वीडियो-

Back to top button