समाचार

पति-पत्नी के बीच कॉन्ट्रैक्ट: पत्नी को दूसरे पुरुष से संबंध बनाने की आजादी, पति पर होगा टोटल बैन

एक दंपति ने सेक्स लाइफ को लेकर आपस में बड़ा समझौता या कॉन्ट्रैक्ट किया है। ये पति और पत्नी पेशे से वकील हैं और दोनों की शादी हुए अभी एक साल के करीब ही हुआ है। दोनों स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और इसकी वजह से कपल के बीच दिक्कतें होने लगी थीं। इसके बाद दंपति ने रोज-रोज की दिक्कतों को खत्म करने के लिए एक समझौता करने का फैसला किया।

अमेरिका के एक पॉडकास्ट शो में पत्नी एनी ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट के तहत अब वह परिवार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला पत्नी यानी वो खुद लेगी। समझौते के अनुसार पत्नी अब घर के बेडरूम की इंचार्ज भी बन गई है।

स्त्री प्रधान घर बनाने का समझौता

आमतौर पर समाज में पुरुषों को घर का प्रमुख माना जाता है। लेकिन इस कपल ने इसके विपरीत आधिकारिक तौर से महिला नेतृत्व वाले रिलेशनशिप को आजमाने का फैसला किया है। ऐनी का यह भी कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट के बाद उनकी जिंदगी में पॉजिटिव चेंज हुए हैं। इससे पहले रिलेशनशिप में पावर को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने लगी थी।

पति ने खुद बैकसीट को चुना

ऐनी ने बताया कि पति ने खुद आगे बढ़कर कहा था कि वह रिलेशनशिप में बैकसीट पर रहना चाहता है। ऐनी ने बताया कि उन्होंने पहले किसी परिवार के बारे में ऐसा नहीं सुना था, लेकिन पति ने जब खुद ये ऑफर दिया तो उन्हें काफी अच्छा लगा।

पत्नी को सेक्स की आजादी

पति-पत्नी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट में पत्नी को यह भी छूट दी गयी है कि वह किसी अन्य पुरुष के साथ भी शारीरिक संबंध बना सकती है। वह जैसे चाहे सेक्सुअल फ्रीडम को एक्सप्लोर कर सकती है। हालांकि, पति को ऐसी आजादी नहीं मिली है। पति पर किसी और महिला से संबंध बनाने पर पूर्ण बैन लगाया गया है।

ऐनी ने यह भी बताया कि अब कपड़ों की सफाई का काम पति ही करता है, साथ ही खाना भी वह बनाता है। वहीं, ऐनी ने कहा कि अब वह एम्पॉवर महसूस करती है, और परिवार के हित में कोई भी फैसले ले सकती है, भले ही शुरुआत में वे फैसले पति के खिलाफ ही नजर आएं

Back to top button