दिलचस्प

नहीं देखी होगी दुल्हन की ऐसी एंट्री, शादी में भाइयों ने बिछा दी हथेलियां, बरसाएं फूल और पैसे

बहन की शादी सबसे स्पेशल मोमेंट में से एक होती है। जिस बहन के साथ हम बचपन में खेले और झगड़े वह एक दिन हमे अचानक छोड़कर अपने ससुराल चली जाती है। ऐसे में भाइयों की पूरी कोशिश यही रहती है कि अपनी बहन की शादी को यादगार और स्पेशल बना दे।

हर लड़की अपनी शादी में कुछ अलग हटकर करना चाहती है। इन दिनों शादी में युनीक एंट्री का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में कुछ भाइयों ने दुल्हन बनी अपनी बहन के लिए एक ऐसी एंट्री प्लान की जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। अब पूरे सोशल मीडिया पर भाइयों की तारीफ हो रही है।

भाइयों की हथेलियों पर चली दुल्हन

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन की एंट्री का एक शानदार वीडियो बड़ा वायलर हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन सज-धजकर आती है और स्टेज पर अपने दूल्हे के पास जाने को रेडी रहती है। हालांकि उसके पहले भाई रास्ते में उसके लिए फूलों की एक कतार बिछा देते हैं।

इसके बाद दुल्हन जैसे ही अपने कदम आगे बढ़ती है, सभी भाई अपनी हथेलियाँ दुल्हन के रास्ते में बिछा देते हैं। फिर दुल्हन इन हथेलियों पर कदम बढ़ाते हुए स्टेज तक जाती है। इस दौरान दुल्हन पर फूल और पैसे भी बरसाए जाते हैं। वहीं बैकग्राउन्ड में ‘मेरा भाई तू मेरी जान है’ गाना बजता है।

नजारा देख सभी हुए भावुक

भाइयों का यह कृत्य देख दुल्हन बड़ी भावुक हो जाती है। उसे यकीन नहीं होता है कि उसके भाइयों ने उसके लिए इतना अच्छा सप्राइज़ प्लान कर रखा था। उसे अपनी ये युनीक एंट्री बड़ी पसंद आती है। सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि वहां मौजूद हर शख्स इस अनोखी एंट्री को देख भावुक हो जाता है।

भाईयों के इस प्यार को देख सोशल मीडिया पर लोग भी भावुक हो रहे हैं। वे कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा “धन्य हैं वह भाई, जिन्होंने अपनी बहन की शादी को इतना स्पेशल बना दिया।” वहीं दूसरे ने कहा “ये अब तक की बेस्ट एंट्री है।” वहीं एक कमेंट आता है “बहन बहुत ही भाग्यशाली है, जो उसे ऐसे भाई मिले।”

देखें वीडियो

इस बात में कोई शक नहीं कि भाइयों ने अपनी बहन के लिए जो कुछ भी किया वह बहुत शानदार था। वैसे आपको दुल्हन की ये एंट्री कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि आपकी बहन की शादी भी नजदीक है तो आप इस तरह की एंट्री प्लान कर सकते हैं।

Back to top button