दिलचस्प

शादी की पहली रात के बाद दुल्हन ने छोड़ा पति का साथ, रिसेप्शन में माइक लेकर खोले पति के ये राज..

भारतीय समाज में शादी का बहुत ज्यादा महत्व होता है। यहाँ शादी कोई मजाक नहीं बल्कि एक संस्कार होता है। पहले के जमाने में लड़का-लड़की बिना एक दुसरे को देखें ही शादी के बंधन में बंध जाते थे। लेकिन अब जमाना पूरी तरह बदल गया है। आज जब तक लड़का-लड़की एक दुसरे को देख ना लें, एक दुसरे के बारे में अच्छे से जान ना लें तब तक शादी के लिए तैयार नहीं होते हैं।

जीवनभर साथ रहने से कर दिया इनकार:

अग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया जाता है। बदलते समाज के साथ शादी की परिभाषा भी बदल गयी है। आज शादी लोगों के लिए संस्कार नहीं रहा। आज इन्टरनेट के इस दौर में लोगों की यही चाहत होती है कि वह अच्छे से ठोक-बजाकर की पुष्टि करें। अभी हाल ही में इसका तजा उदाहरण पंजाब में देखने को मिला है। वहाँ की एक दुल्हन ने शादी की पहली रात अपने पति के साथ रहने के बाद उसके साथ जीवनभर रहने से इनकार कर दिया।

लोगों के पैरों तले खिसक गयी जमीन:

केवल यही नहीं दुल्हन ने दुल्हे को क्यों छोड़ा, इसके लिए उसने इसका कारण भी बताया। कारण जानने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। आखिर दुल्हन ने ऐसा क्या कहा कि सभी लोग हैरान हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डबवाली के रहने वाले एक लड़के की शादी 14 जुलाई को चंडीगढ़ की एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की के साथ हुई थी। चूँकि शादी लव मैरिज थी, इसलिए लड़की के माता-पिता इस शादी में शरीक नहीं हुए थे।

यह शादी गुरूद्वारे में हुई थी, जिसमें दोनों पक्ष के करीबी रिश्तेदार ही शामिल थे। शादी के बाद दुल्हे के घर पर रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था। सबकुछ अच्छा चल रहा था, तभी अचानक दुल्हन ने माइक पकड़ा और सबके सामने यह कह दिया कि वह इस शादी से खुश नहीं है। वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी। लड़की की यह बात सुनते ही वहाँ खलबली मच गयी। खलबली मचना स्वभाविक था, क्योंकि दोनों की शादी लव मैरिज थी।

लड़की ने एक पत्र लिखकर पुलिस को सौंपा:

थोड़ी देर बाद वहाँ पुलिस भी आ गयी। पुलिस ने मामले को शांत करवाया और लड़की से शादी तोड़ने की असली वजह पूछी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे पति पसंद नहीं है और वह डबवाली में नहीं रहना चाहती है। लड़की ने एक पत्र लिखकर पुलिस को सौंपा और कहा कि अब उसे तलाक चाहिए। यह देखकर लड़के ने उसे बहुत मनाने की कोशिश की कि वह अपना फैसला बदल दे, लेकिन लड़की अपने फैसले पर अडिग रही। थोड़ी देर बाद लड़की अपने माता-पिता के साथ वहाँ से चली गयी।

Back to top button