विशेष

इस खूबसूरत लड़की को मारने पर है 10 लाख डॉलर का इनाम, जानिए कौन है ये लडकी …

आईएसआई पूरी दुनिया में आतंक का दूसरा नाम बन चुका है। आतंकी संगठन आईएसआई का खौफ पूरी दुनिया में फैल चुका है। अमेरिका और रुस जैसे बडे देश इस आतंकी संगठन को खत्म करने में लगे हैं और अक्सर हवाई हमले भी करते रहते है। पर फिर भी इस आतंकी संगठन पर इन हमलों का कोई खास फर्क नही पडता। आईएसआई का मानना है की वो किसी से नहीं डरते। लेकिन एक 23 वर्ष की लड़की है जोआना पलानी जिस से आईएसआई के आतंकी खौफ खाते है। यही कारण है की आईएसआई ने इस लडकी को मारने वाले के लिए 10 लाख डॉलर यानि की 6 करोड़ 78 लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी है।  kurdish woman Joanna Palani.

कौन है ये लडकी :

इस लडकी का नाम जोआना पलानी है। यह कुर्दिश मूल की डैनिश महिला है। पलानी का परिवार मूल रूप से ईरान के कुर्दिस्तान का रहने वाला है। पहले गल्फ वॉर के दौरान इराक के रमादी के पलानी में पैदा हुईं थी। इसने आईएसआई को जड से खत्म करने की कसम खाई हुई है। जिसके लिए इसने खास मिलिट्री ट्रेनिंग भी ली है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हो की इस महिला ने आंतकी संगठन आईएसआईएस को मिटाने के लिए 2014 में पढ़ाई तक छोड़ दी थी। और सीरिया व इराक में आईएसआईएस के खिलाफ जंग में उतर गई थी। जिस के कारण आंतकियों के सरगना अर-बकर-अल बगदादी को मरने का डर सताने लगा और उसने इसे मरवाने के लिए इतना बडा ईनाम रख दिया।

फिलहाल जेल में है जोआना :

दुनिया के सबसे बडे आंतकी संगठन को डराने वाली जोआना पलानी इस वक्त जेल में है। दरअसल जोआना पर आरोप है कि उसने आईएसआईएस आतंकियों को डेनमार्क से मिडल ईस्ट में स्थापित किया है। इसलिए उस पर कोपेनहेगन की कोर्ट में एक केस चल रहा है। जोआना पर जून, 2015 से देश छोडने पर बैन लगा दिया गया था। उनका पासपोर्ट भी पिछले साल जब्त कर लिया गया था। अगर जोआना पर लगे आरोप सही साबित होते है तो उसे दो साल की जेल भी हो सकती है। जोआना अब खुद को निर्दोष साबित करने में लगी हुई है।

मारने की मिल रही है धमकी :

जोआना को आईएसआई की तरफ से जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। लेकिन वो इन धमकियों की परवाह नहीं करती। आईएसआईएस विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स के जरिए अलग-अलग भाषाओं में पलानी को मारने की धमकी जारी कर चुका है। जोआना पालानी ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट करके कहा था कि वह लोकतंत्र और महिला अधिकारों के लिए लड़ना चाहती है।

Back to top button