बॉलीवुड

दिव्यांका त्रिपाठी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्देशक ने साथ सोने का दिया था ऑफर

टेलीविजन की क्वीन ‘दिव्यांका त्रिपाठी’ टीवी इंडस्ट्री के लिए किसी पहचान की मोहताज नहीं। बता दें कि टीवी की दुनिया की चर्चित शख्सियत में से एक दिव्यांका त्रिपाठी अपनी बेबाक़ राय शुमारी के लिए पहचान रखती हैं और वो अक्सर हॉट टॉपिक्स पर भी अपने विचार रखने से नहीं कतराती।

Divyanka Tripathi

ऐसे में मालूम हो कि एक बार उन्होंने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर खुलकर बात की और उन्होंने बताया था कि वो भी इसका शिकार बन चुकी हैं। बकौल दिव्यांका उनका कहना था कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफ़ी स्ट्रगल देखा।

divyanka tripathi

इतना ही नहीं बता दें कि दिव्यांका कई शोज के साथ जुड़कर अभी तक काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें विशेष पहचान ‘ये है मोहब्बतें’ कार्यक्रम से मिली। बता दें कि एक बार उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें कास्टिंग काउज का सामना करना पड़ा था और जब उन्होंने विरोध किया था तो उन्हें खतरनाक धमकी भी दी गई थी।

Divyanka Tripathi

उस दौरान दिव्यांका ने कहा थ कि, “ऐसी चीजें होती रहती हैं लेकिन इससे बचने के लिए हर लड़की को अपने सिक्स सेंस का इस्तेमाल करना चाहिए। केवल उन लोगों पर विश्वास करें जिन पर दिल करें। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है लेकिन मैंने उस वक्त सिर्फ और सिर्फ अपने दिल की सुनी और ऐसे लोगों से दूरी बना ली थी।”

Divyanka Tripathi

बता दें कि बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि, ” जब आप एक शो खत्म करते हैं तो फिर संघर्ष शुरू हो जाता है। एक समय था जब पैसे नहीं थे, उन्हें बिल, ईएमआई आदि का भुगतान करना पड़ता था।” इतना ही नहीं आगे दिव्यांका ने कहा था कि बहुत दबाव था, और फिर एक प्रस्ताव आया।

हाँ बशर्तें कि इस प्रस्ताव की शर्त ये थी कि हमें एक निर्देशक के साथ रहने की बात कही गईं और ये भी कहा गया कि अगर ये शर्त मंजूर है तो एक बड़ा ब्रेक मिलेगा। लेकिन मैंने ऐसे किसी भी प्रस्तावों को तुरंत खारिज कर दिया था।

Divyanka Tripathi

वहीं एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया था कि #MeToo कैंपेन से पहले उनके साथ ऐसा हुआ था और उन्हें इस तरह के लोगों द्वारा उनके करियर को खराब करने तक की धमकी भी दी गई।

इतना ही नहीं दिव्यांका ने उस दौरान कहा कि इस तरह के ऑफर देने वाले लोग आपको इस तरह से मनाते हैं कि इंडस्ट्री में हर कोई इसे कर रहा है और इस तरह वो आपको लालच देते हैं कि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप पीछे रह जाएंगे।

divyanka tripathi

वहीं बता दें कि हिट शो ‘ये है मोहब्बतें’ के अलावा, दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भी हिस्सा लिया था और उसे जीता भी।

इसके अलावा उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में हिस्सा लिया और वह रनअप रहीं और इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट का हिस्सा दिव्यांका अभी तक रह चुकी हैं। आख़िर में बता दें कि दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटो शेयर करती रहती हैं। वहीं दिव्यांका ने साल 2016 में एक्टर विवेक दहिया से शादी रचाई थी।

Back to top button