दिलचस्प

सुहागरात से पहले दुल्हन के निर्देश हुए वायरल, कैमरे के सामने इशारों में दी चेतावनी – Video

शादी का सीजन इस समय बहुत ही अच्छा चल रहा है। हर कोई शादी के बंधन में बंधता या किसी शादी में शामिल होता दिख रहा है। गली-मोहल्लों में बैंड बाजे और शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े वीडियोज की भरमार हो गई है। खासकर दुल्हन से जुड़े वीडियोज लोग खूब देखना पसंद करते हैं।

शादी के पहले निर्देश देने लगी दुल्हन

इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ अहम निर्देश देती एक दुल्हन का वीडियो जमकर वायलर हो रहा है। ये वीडियो हर किसी का फेवरेट बना हुआ है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दुल्हन कैमरे के सामने कुछ निर्देश देती दिखाई दे रही है। ऐसा करते हुए वह बहुत ही प्यारी लग रही है।

पेशे से है एयर होस्टेस

दरअसल दुल्हन एक एयर होस्टेस है। उनका नाम परिधि शर्मा दुबे हैं। वह हाल ही में उनकी शादी हुई। जब वह दुल्हन बनी तो उन्होंने शादी के लाल जोड़े में प्री-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग (Pre-fight Safety Briefing) दी। इन-फ्लाइट सेफ्टी ब्रीफिंग एयरलाइन यात्रियों को विमान की सुरक्षा सुविधाओं के बारे में उड़ान भरने से पहले दी गई एक विस्तृत व्याख्या होती है।

लोगों को पसंद आया अंदाज

एयर होस्टेस दुल्हन ने इसे कैमरे के सामने इन-फ्लाइट सुरक्षा प्रदर्शन को जिस टेलेंट के साथ किया है उसकी तारीफ हो रही है। वीडियो में दुल्हन को बोलते सुना जा सकता है “कृपया ध्यान दीजिए. कुर्सी की पेटी इस तरह बांधी जाती है. कसने के लिए फीते को इस तरह खींचे. पेटी खोलने के लिए फ्लैप को इस तरह उठाये।”

दुल्हन का यह अंदाज लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वह कमेंट सेक्शन में दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “आप ने बहुत ही सुंदर तरीके से निर्देश दिए।” वहीं दूसरे ने लिखा “कम से कम शादी वाले दिन तो काम से ब्रेक ले लीजिए।” फिर एक कमेंट आता है “देखना कहीं सुहागरात पर पति को भी ऐसे निर्देश मत देने लगना।”

देखें वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शुभम सक्सेना नाम के यूरज ने पोस्ट किया है। इसे अभी तक तीस हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों को दुल्हन का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने कमेंट में दुल्हन से ऐसे ही कुछ और वीडियो बनाने की विनती भी की है।

वैसे आप लोगों को दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button