समाचार

‘तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे..’ गाते-गाते 2 दोस्तों ने साथ लगा ली फांसी: युवती बनी वजह

प्यार, धोखा और दोस्ती के इमोशन से भरी ऐसी दर्दनाक खबर शायद ही पहले कभी सुनने को मिली हो। ये खबर एक बार हिलाकर कर रखे देगी। कैसी थी उन दो युवकों की दोस्ती जो उन्हें एक पल भी एक दूसरे जुदा होने का अहसास नहीं करने देती थी, और जब ऐसा अहसास हुआ तो दोस्ती के लिए दोनों ने एक साथ जान दे दी। क्या है पूरा मामला आपको आगे बताते हैं-

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…

झारखंड के पलामू में फिल्म ‘शोले’ के जय-वीरू जैसी दोस्ती रखने वाले दो युवकों ने एक साथ. आत्महत्या कर ली। उनमें से एक युवक को प्यार में धोखा मिला था। जिसकी वजह से वह तनाव में आकर जान देने जा रहा था। आखिरी वक्त में उसने अपने दोस्त को पूरी कहानी बताई। फिर क्या था, उस दूसरे युवक ने दोस्त के साथ खुद भी मरने का फैसला कर लिया. इसके बाद दोनों युवकों की लाश एक पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली। आगे आपको बताएंगे कि दोनों कैसे एक साथ खुदकुशी करने के फैसले पर पहुंचे।

एक दोस्त को प्यार में मिला धोखा

पुलिस के मुताबिक यह पूरी घटना प्रेम प्रसंग में मिले धोखे के कारण घटी है। सुद्दु भुइयां नाम के युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लड़की ने लड़के से ब्रेकअप कर लिया। सुद्दु इस घटना से बेहद तनाव में आ गया था। उसने इस बात की जानकारी अपने दिव्यांग दोस्त रामजनम को भी दी। इसके बात क्या हुआ आपको आगे बताते हैं-

दोनों ने एकसाथ लगाई फांसी

सुद्दु ने अपने दोस्त रामजनम को बताया कि अब वो जिंदा नहीं रहना चाहता। वो फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। दोस्त का यह फैसला सुनकर रामजनम भी बेहद भावुक हो गया और उसने भी उसके साथ आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। शाम करीब चार बजे रामजनम खाना खाने के बाद घर से साड़ी लेकर निकला, दोनों एक सुनसान जगह पर पहुंचे और एक साथ पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। आगे आपको बताएंगे की इस घटना से फिल्म शोले का क्या कनेक्शन है-

patna

शोले का गीत गाते थे दोनों दोस्त

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवकों में बेहद गहरी दोस्ती थी। रामजनम ट्राई साइकिल से चलता था। दोस्त अक्सर उसकी साइकिल को धक्का देता था। दोनों अक्सर फिल्म शोले का गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे…’ गुनगुनाते रहते थे। दोनों ने कई बार गांव के लोगों के सामने यह बात दोहराई थी कि हम साथ जिएंगे साथ मरेंगे। आखिरकार यह बात सच साबित हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

मंगलवार को मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि इससे पहले भी सुद्दु ने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन वह असफल रहा था। छतरपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह मुंडा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Back to top button