रिलेशनशिप्स

शादी के बाद बेटी और उसकी मां करते हैं ये बड़ी गलती, बर्बाद हो जाता है बेटी का वैवाहिक जीवन

शादी के बाद ससुराल ही लड़की का नया घर होता है। लेकिन फोन पर लगातार आप अपनी मां के करीब रह सकती हैं। इस दौरान आप मां के हालचाल पूछिए। लेकिन ससुराल से जुड़ी हर बात मां को नहीं बताइए। यदि ऐसा किया तो आपकी लाइफ में भूचाल आ सकता है। बने बनाए रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

हम ये नहीं कह रहे हैं कि आप मां के साथ कुछ भी साझा न करें। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिसे मां को न बताने में ही आपकी और मां की भलाई है। आज हम इन्हों बातों पर चर्चा करने वाले हैं।

हर बात शेयर करना जरूरी नहीं

जब बेटी की नई-नई शादी होती है तो मां के मन में लगातार यही सवाल उठता है कि ‘मेरी बेटी वहां खुश तो होगी ना?’ इस सवाल का जवाब जानने के लिए मां बेटी को कई बार कॉल करती है। उससे खोद-खोदकर बहुत कुछ पूछती है। ऐसे में आपको मां को सारी बातें बताने की जरूरत नहीं है।

शादी के शुरुआती दिन आपको और ससुरालवालों को एडजस्ट होने में समय लगेगा। कौन कैसा है, किसकी क्या आदत और नेचर है ये आप देर से समझेंगी। हो सकता है शुरुआत में आपको लोगों को समझने में गलती हो जाए। इस बीच यदि आप मां से सबकुछ साझा करेंगी तो आप चीजों को एक तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से देखेंगी। इससे आपके बनते हुए रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।

पति का झगड़ा शेयर न करें

इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा कपल होगा जिसके बीच झगड़े नहीं होते हैं। छोटे-मोटे झगड़ों का होना बड़ी आम बात है। पहले झगड़े होते हैं और फिर कुछ समय बाद चीजें नॉर्मल हो जाती है। ऐसे में इन झगड़ों की जानकारी मां को देने से वह जबरन का टेंशन ही लेगी। उनकी दखलंदाजी से शायद आपका झगड़ा जल्दी खत्म होने की बजाय और भी बढ़ सकता है।

हालांकि यदि आपका पति से किसी गंभीर बात को लेकर झगड़ा हो जाए, या भी आपके साथ घर में कोई हिंसा या गलत चीज हुई हो, तब उस स्थिति में आप अपनी मां को सारी बातें बताने में जरा भी न हिचके।

सास की बुराई करने से बचे

सास-बहू की आपस में बहुत कम ही बनती है। दोनों की उम्र और रहन-सहन अलग होने के नाते थोड़े बहुत वैचारिक मतभेद हो जाते हैं। इस स्थिति में अपनी सास की बुराई मां से करना उचित नहीं है। आपकी मां और सास के बीच पहले से एक अच्छी बॉन्डिंग और समझ होगी।

आपकी ये बुराई दोनों के रिश्ते भी बिगाड़ सकती है। वहीं यदि आपकी सास को पता चला कि आप मां से उसकी बुराई करती हैं तो रिश्ते और भी बिगड़ सकते हैं। हाँ कुछ बड़ा या गंभीर होने पर आप सास की बातें मां को बता सकती हैं।

ससुराल की गॉसिप्स करने से बचे

नए परिवार में जाते ही हर कोई आपसे परिवार के सदस्यों से जुड़ी गॉसिप्स शेयर कर सकता है। इस गॉसिप्स को वहीं हाथोंहाथ समाप्त कर दें। इसे अपनी मां को या मायके में किसी को बताकर दूसरों का मजाक न उड़ाए। भविष्य में इसका खुलासा होने पर स्थिति आपके लिए बुरी हो सकती है।

परिवार के राज बाहर न जाने दें

शादी के बाद आपको ससुराल के कई राज पता चलेंगे। इन्हें आपको घर के बाहर नहीं जाने देना है। आप अब ससुराल की बेटी हैं तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि घर के राज को राज ही रहने दें।

Back to top button
?>