विशेष

मनचले को महिला के साथ छेड़छाड़ करना पड़ गया भारी, फिर महिला ने किया ये… देखें वीडियो!

नई दिल्ली: केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में हमेशा से महिलाएँ असुरक्षित रही हैं। उन्हें तरह-तरह के सामाजिक दबाव से होकर गुजरना पड़ता है। इस समाज में हमेशा से ही पुरुषों का आधिपत्य रहा है, इस वजह से महिलाओं को दबा कर रखा गया। उन्हें वो सब करने की आजादी काफी बाद में मिली जो पुरुष काफी पहले से करते आ
रहे हैं। भारत में यह स्थिति आज भी बनी हुई है।

महिलाओं के साथ हमेशा तरह-तरह के अत्याचार होते रहे हैं। हालांकि समय-समय पर सामाजिक परिवर्तन भी हुआ है। लेकिन आज भी कुछ ऐसी घटनाएँ हैं, जिनसे एक महिला को जीवन में कई बार दो-चार होना पड़ता है। उन्ही में से एक है छेड़छाड़ की समस्या। जी हाँ देश की लगभग ज्यादातर महिलाओं को जीवन में इस समस्या का सामना करना पड़ा होगा।

मनचलों से सुरक्षा के लिए यूपी में गठित किया गया एंटी रोमियो दल:

उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटना काफी बढ़ गयी थी। उसे रोकने के लिए बीजेपी ने पहले ही दावा किया था कि अगर उसकी सरकार बनती है तो वह उचित कदम उठाएगी। जैसे ही प्रदेश में योगी सरकार बनी तुरंत ही एंटी रोमियो दल गठित किया गया। अब हालात थोड़े बदल गए हैं। लेकिन देश में कई ऐसे प्रदेश हैं, जहाँ आज भी महिलाओं को छेड़छाड़ की समस्या झेलनी पड़ती है।

छेड़छाड़ करना पड़ गया भारी, जो हुआ सपने में भी नहीं सोच सकते:

लेकिन कुछ महिलाएँ अपने साथ किये गए छेड़छाड़ का बदला ढंग से लेती हैं। अब इसी महिला को ले लीजिये! इस महिला के साथ एक व्यक्ति को छेड़छाड़ करना इतना महँगा पड़ गया कि आप सपने में भी ऐसा नहीं सोच सकते हैं। जी हाँ कर्नाटक के विजयपुरा में एक व्यक्ति को महिला के साथ छेड़छाड़ करना बहुत भारी पड़ गया। हुआ ये कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को भीड़ ने स्कर्ट पहनाकर घुमाया।

गंजा करके स्कर्ट पहनाकर घुमाया गया पुरे गाँव में:

महिला और उसके परिवार वालों ने मिलकर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को गंजा करके पुरे गाँव में ढ़ोल-नगाड़ों के साथ घुमाया। व्यक्ति को महिला के कपड़े पहनाएं गए और उसकी जमकर पिटाई भी की गयी। वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि भीड़ एक व्यक्ति को आधे सर गंजा कर देती है। उसके बाद उसे लहँगा एवं गले में जूते की माला पहनाकर उसे पुरे गाँव में घुमाया गया।

देखें वीडियो-

Back to top button